Responsive Scrollable Menu

MG की बड़ी तैयारी, 2026-27 में लॉन्च होंगी ये तीन दमदार SUV, लिस्ट में IM6 भी

JSW MG Motor अपने पोर्टफोलियो में कई और नई कारों को ऐड करने वाली है। इनमें Majestor के साथ Starlight 560 और IM6 जैसे दमदार प्रोडक्ट मौजूद हैं। इन वीइकल्स को कंपनी 2026-27 में लॉन्च करने वाली है।

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी से हेनरिक क्लासेन ने छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए कौन हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक के बाद एक मुकाबलों में ऑरेन्ज कैप और पर्पल कैप के दावेदार बदल रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बार फिर ऑरेन्ज कैप का दावेदार बदल गया है. हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से ऑरेन्ज कैप छीन ली है और अपने सिर पर सजा ली है. आइए जानते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाे वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं.

विराट कोहली नंबर-5 पर काबिज

विराट कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 162.73 की स्ट्राइक रेट और 59.67 के औसत से 179 रन बनाए हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं.

चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. यशस्वी ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 163.39 की स्ट्राइक रेट और 91.50 के औसत से 183 रन बनाए हैं.

नंबर-3 पर हैं रजत पाटीदार

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रजत पाटीदार ने 4 मैचों की 4 पारियों में 65 के औसत और 214.29 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं. रजत ने इस सीजन 11 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. पाटीदार ने इस सीजन अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं.

दूसरे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

RR VS RCB के बीच खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेन्ज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया. वैभव ने सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है.

हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी ऑरेन्ज कैप

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ऑरेन्ज कैप अपने सिर सजा ली है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 145 की स्ट्राइक रेट और 53.25 के औसत से 213 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 13 चौके और 7 छक्के लगाए हैं. खबर लिखे जाने तक क्लासेन ने 213 रन बनाए हैं और वह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव, 20 साल के प्रिटोरियस... राजस्थान रॉयल्स के पास है IPL इतिहास का सबसे युवा बैटिंग ऑर्डर

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs RR highlights: प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन की घातक गेंदबाजी के आगे राजस्थान रॉयल्स ने टेके घुटने, सनराइजर्स ने 57 रन जीता मुकाबला

SRH vs RR highlights Praful Hinge ambush bowling: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर सीजन में दमदार वापसी की है. मैच में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में रास्थान की टीम 159 ही बना पाई. Mon, 13 Apr 2026 23:18:08 +0530

  Videos
See all

Orbán era swept away by Peter Magyar's election landslide in Hungary | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:02:13+00:00

Bihar Politics: बिहार का अगला 'सम्राट' कौन? #shorts #bihar #biharpolitics #biharcmface #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:01:03+00:00

Owaisi Viral News: बंगाल में BJP स्ट्रांग ? ओवैसी ने क्या कहकर चौंकाया! #shorts #owaisi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:06:25+00:00

Hormuz Strait: ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत पर किया हमला! Hormuz | Iran Attack | American Warship #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:00:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers