Responsive Scrollable Menu

Asha Bhosle Movie: आशा भोसले की वजह से भतीजी पद्मिनी कोल्हापुरे को मिला ब्रेक, फिर Mai में साथ किया काम

Asha Bhosle death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनसे जुड़ी कई भावुक कहानियां सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनके साथ अपने खास रिश्ते और करियर में मिले सहयोग को याद किया है। 

परिवार जैसा था रिश्ता
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का दिवंगत गायिका आशा भोसले से रिश्ता फिल्मों से परे है; यह पारिवारिक संबंधों से जुड़ा है।पद्मिनी के पिता, दिवंगत पंढरीनाथ कोल्हापुरे आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर के कजिन थे। इस रिश्ते से वह आशा की भतीजी थीं। यही वजह थी कि पद्मिनी उन्हें प्यार से ‘आशा आत्या’ कहती थीं।

करियर में दिया बड़ा मौका
पद्मिनी कोल्हापुरे ने खुलासा किया कि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत में आशा भोसले का बहुत बड़ा हाथ रहा। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने ही उनकी मुलाकात मशहूर अभिनेता देव आनंद से करवाई थी।

इसी मुलाकात के बाद उन्हें साल 1974 की फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ में काम करने का मौका मिला, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

हर कदम पर मिला साथ
पद्मिनी ने यह भी बताया कि आशा भोसले ने हमेशा उनका साथ दिया और उन पर भरोसा किया। यहां तक कि जब आशा भोसले ने 79 साल की उम्र में फिल्म ‘माई’ से एक्टिंग में डेब्यू किया, तो उन्होंने शर्त रखी थी कि वह फिल्म तभी करेंगी जब पद्मिनी भी उसमें होंगी।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने सोशल मीडिया पर आशा भोसले के साथ बिताए खास पलों को याद करते हुए बताया कि फिल्म ‘माई’ में उनके साथ काम करना उनके जीवन का बेहद खास अनुभव रहा।

संगीत की दुनिया में अमर विरासत
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए और भारतीय सिनेमा को अनगिनत यादगार गीत दिए। “चुरा लिया है तुमने”, “दो लफ्जों की है दिल की कहानी”, “ओ हसीना जुल्फोंवाली” जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

92 की उम्र में आशा ताई का निधन हो गया। ये बॉलीवुड के साथ देशभर के लिए क्षति है।

 

Continue reading on the app

ईरानी जहाज ने नाकाबंदी में दखल दिया तो, उड़ा देंगे…ट्रंप की धमकी

अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कोई ईरानी जहाज पास आया तो उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना कमजोर हो चुकी है. इधर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB के स्टार पर चला BCCI का चाबुक, गलत हरकत की मिली सजा, हार्दिक का अय्यर-गिल जैसा हाल

वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने मेजबान मुंबई को आसानी से हरा दिया. हार्दिक की कप्तानी में इस सीजन में टीम की ये लगातार तीसरी हार थी. मगर इसके अलावा भी MI के कप्तान को एक अलग मुसीबत का सामना करना पड़ा. Tue, 14 Apr 2026 00:02:31 +0530

  Videos
See all

US Iran Ceasefire: : अब Hormuz कराए वर्ल्ड वॉर 3 | America | Russia | Putin | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:07+00:00

US Israel Iran War: Trump ने ईरान को दी चौतरफा घेराबंदी की धमकी, क्या है America का प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:11+00:00

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले को अंतिम विदाई, नम आंखों से किया याद, पहुंचे नेता-फिल्मी सितारे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:01+00:00

'नाकेबंदी में बाधक बने तो हमला करेंगे' #iranisraelconflict #straitofhormuz #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers