Responsive Scrollable Menu

ये क्या हो गया! पहली ही बॉल पर पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा, साल 2026 में इतनी बार हो चुके हैं शून्य पर आउट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक बिना खाता खोले शून्य पर पवेलियन लौटे, जिससे एक ओर हैदराबाद के खेमा निराश हो गया और उधर राजस्थान रॉयल्स की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई.

 

साल 2026 में 7 बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

साल 2025 में तहलका मचाने वाले अभिषेक शर्मा के लिए ये साल अच्छा नहीं बीत रहा है. इस साल अभिषेक अब तक 6 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. टी-20 आई क्रिकेट में 5 बार और आईपीएल में 2 बार. आंकड़ों की बात करें, तो T20I क्रिकेट में साल 2026 में अभिषेक ने 13 मुकाबले खेले, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 199.38 की स्ट्राइक रेट और 26.92 के औसत से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा 5 पारियों में 2 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 218.64 की स्ट्राइक रेट और 32.35 के औसत से 129 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने लगातार जीतने के बावजूद किए प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव, हेटमायर को किया बाहर

Continue reading on the app

गोदरेज ग्रुप में बड़ा बदलाव: नादिर गोदरेज 25 साल बाद हो रहे रिटायर, पिरोजशा संभालेंगे कमान

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। नादिर गोदरेज अपने 25 वर्षों के कार्यकाल के बाद 13 अगस्त को गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद से रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद 14 अगस्त से उन्हें कंपनी में चेयरमैन एमेरिटस की नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है, जब नादिर गोदरेज अगस्त में 75 साल के हो जाएंगे, और इसके साथ ही गोदरेज ग्रुप में उनके 25 साल के लंबे प्रभावशाली नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण दौर खत्म हो जाएगा। उनकी लीडरशिप में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने ना केवल बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि इनोवेशन के कई नए रिकॉर्ड भी बनाए।

कंपनी के बोर्ड ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें चेयरमैन एमेरिटस का पद देने का फैसला किया है। इस भूमिका में वह अपने भाई आदि गोदरेज के साथ जुड़ेंगे।

कंपनी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में कहा, 13 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में नादिर गोदरेज के रिटायर होने की इच्छा को स्वीकार किया गया। साथ ही उनके दशकों के योगदान और मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई भूमिका दी गई है।

लीडरशिप बदलाव के तहत पिरोजशा गोदरेज 14 अगस्त से बोर्ड के चेयरपर्सन और गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे। उन्हें अभी से चेयरपर्सन-डिजिग्नेट बनाया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी में यह बदलाव पहले से तय योजना के तहत हो रहा है।

इसके अलावा, बोर्ड ने बुर्जिस गोदरेज को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है।

नादिर गोदरेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज के अलावा गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफसाइंसेज में भी अपनी जिम्मेदारियां छोड़ेंगे, जहां वह चेयरपर्सन और डायरेक्टर की भूमिका में थे।

भारतीय उद्योग जगत के अनुभवी नेता नादिर गोदरेज ने कंपनी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है, खासकर एनिमल फीड, कृषि उत्पाद और केमिकल्स के क्षेत्र में।

रिसर्च में उनकी गहरी रुचि के चलते उन्होंने कृषि रसायन और सर्फेक्टेंट्स के क्षेत्र में कई पेटेंट हासिल किए हैं, जिससे इस सेक्टर में नवाचार को बढ़ावा मिला है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू आईपीएल मैच में ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया वो कारनामा जो कभी नहीं हुआ

Praful hinge world record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू आईपीएल मैच में घातक गेंदबाजी से तहलका मचने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. 24 साल का यह पेसर आईपीएल इतिहास में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाला पहला गेंदबाज बन गया है. इससे पहले ये कारनामा दुनिया के किसी गेंदबाज ने नहीं किया था. Mon, 13 Apr 2026 23:34:02 +0530

  Videos
See all

Dadi को याद कर नातिन ने कहा अलविदा | #viralvideo #viralnews #ashabhosle #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:34:00+00:00

Asha Bhosle को याद कर बोले Salim Marchent #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:35:12+00:00

Lift शाफ्ट में गिरने से बुजुर्ग की मौत, वीडियो वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:33:18+00:00

Tej Pratap Yadav Viral:Nitish Kumar पर तेज प्रताप का बयान गजब छा गया! #shorts #ytshorts #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:36:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers