Responsive Scrollable Menu

फ्रांस-यूके होर्मुज को लेकर बना रहे रणनीति, एक अहम बैठक जल्द

पेरिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम इस सप्ताह के अंत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के लिए एक अहम बैठक की सह-मेजबानी करेंगे।

मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही लेबनान में शांति, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की बहाली पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का समाधान केवल कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ही संभव है। मैक्रों ने स्पष्ट किया कि एक स्थायी और मजबूत समाधान के लिए क्षेत्र से जुड़े सभी मूल मुद्दों को सुलझाना जरूरी है—जिसमें ईरान का परमाणु और बैलिस्टिक कार्यक्रम, क्षेत्र में उसकी गतिविधियां और होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही शामिल हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका देश इस दिशा में अपनी पूरी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि फ्रांस और यूके मिलकर उन देशों के साथ एक सम्मेलन आयोजित करेंगे, जो एक शांतिपूर्ण बहुराष्ट्रीय मिशन में योगदान देने को इच्छुक हैं। यह मिशन पूरी तरह रक्षात्मक होगा और संघर्ष में शामिल पक्षों से अलग रहेगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, जो पर्शियन गल्फ को गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर से जोड़ता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।

वहीं कीर स्टार्मर ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद नुकसानदायक है। उन्होंने जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की बहाली से महंगाई और जीवन-यापन के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

स्टार्मर ने बताया कि यूके ने 40 से अधिक देशों को एकजुट किया है, जो इस क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस और यूके इस सप्ताह एक संयुक्त शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए एक समन्वित बहुराष्ट्रीय योजना पर चर्चा होगी।

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नौसैनिक नाकेबंदी की घोषणा की है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने से इनकार कर दिया है, जबकि पाकिस्तान की मध्यस्थता में लंबी बातचीत हुई थी।

ट्रंप ने कहा कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य में कथित रूप से बारूदी सुरंगें बिछाने के कारण वैश्विक शिपिंग प्रभावित हुई है और इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका किसी भी जहाज को, जो ईरान को अवैध शुल्क देता है, सुरक्षित मार्ग नहीं देगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना समुद्री मार्ग में बिछाई गई सुरंगों को नष्ट करेगी और यदि किसी भी प्रकार का हमला हुआ तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की खबर कंफर्म, बिग बॉस 19 की इस कंटेस्टेंट ने बताई सच्चाई

Awez Darbar and Nagma Mirajkar breakup: सोशल मीडिया की दुनिया में आवेज दरबार (Awez Darbar) और नगमा मिराजकर (Mirajkar breakup) की सबसे फेमस जोड़ी मानी जाती रही है. इन दोनों ने बिग बॉस 19 दौरान अपने रिश्ते को कंफर्म किया था लेकिन उसके दो-तीन महीने बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर आने शुरू हो गई थीं. अब लंबे समय से चल रही ब्रेकअप की अटकलों पर अब लगभग मुहर लगती दिख रही है. बिग बॉस से चर्चा में आई इस जोड़ी के रिश्ते को लेकर फैंस काफी समय से कयास लगा रहे थे, लेकिन अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है. उनकी करीबी और बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट ने इस रिश्ते की सच्चाई को सामने रखते हुए बड़ा खुलासा किया है.

ब्रेकअप की खबर पर लगी मुहर

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. अब इन खबरों को और मजबूती तब मिली. जब उनकी करीबी दोस्त कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने एक बातचीत में इस ब्रेकअप की पुष्टि कर दी. उन्होंने साफ तौर पर बताया कि दोनों के बीच अब पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा है और चीजें बदल चुकी हैं. इस खुलासे के बाद फैंस के बीच चल रही अटकलों को एक तरह से जवाब मिल गया है.

कुनिका सदानंद ने क्या कहा

कुनिका सदानंद ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'यह बहुत इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन था. दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं. मुझे पता है कि नगमा और आवेज ने भी एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट किया है.'
आगे उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि शायद अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ ठीक हो जाए तो अच्छा होगा. लेकिन अगर ऐसा नहीं भी होता है तो दोनों को अच्छे पार्टनर मिलें क्योंकि उन्हें एक-दूसरे जैसा पार्टनर मिला था, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था.'

आवेज के बर्थडे से शुरू हुई थीं अफवाहें

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब आवेज दरबार के बर्थडे सेलिब्रेशन में नगमा मिराजकर नजर नहीं आईं. आमतौर पर हर खास मौके पर साथ दिखने वाली यह जोड़ी इस बार अलग-अलग नजर आई, जिससे फैंस के बीच सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

आवेज का बयान भी आया सामने

बर्थडे पार्टी के दौरान जब आवेज से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बयान ने जरूर संकेत दे दिए थे. आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की लव स्टोरी साल 2019 के आसपास शुरू हुई थी. दोनों की सोशल मीडिया पर केमिस्ट्री और साथ में किए गए वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा था. धीरे-धीरे दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर किया. बाद में दोनों ने बिग बॉस 19 में भी हिस्सा लिया, जहां उनके रिश्ते ने और सुर्खियां बटोरीं. शो के दौरान आवेज ने नगमा को प्रपोज भी किया था, जो काफी वायरल हुआ था. 

ये भी पढ़ें:Asha Bhosle Death: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि

शादी की खबरें भी आई थीं सामने

बिग बॉस से बाहर आने के बाद नगमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आवेज के साथ अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं और शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं. उस समय फैंस को लगा था कि यह रिश्ता जल्द ही शादी में बदल सकता है. लेकिन अचानक से आई ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया है. जिस रिश्ते को लोग परफेक्ट मान रहे थे, उसमें इस तरह की दरार की उम्मीद कम ही थी. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी भावुक हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोनों को फिर से साथ देखने की इच्छा जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'कपड़े उतार दूंगी' वाले बयान पर पूनम पांडे को पापा ने मारा था जोरदार थप्पड़, बोले- 'ब्राह्मण की बेटी होकर...'

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya की एक गलती Mumbai Indians को पड़ी भारी? R Ashwin ने उठाए कप्तानी पर गंभीर सवाल

आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक माना जाता है, लेकिन इस बार का मैच एकतरफा नजर आया। बेंगलुरु की टीम ने मुंबई को जिस तरह से हराया, उसने टीम संयोजन और कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की हार के बाद पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने खास तौर पर कप्तान हार्दिक पांड्या के फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अश्विन का मानना है कि बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार के खिलाफ गलत गेंदबाजी विकल्प चुनना मुंबई के लिए भारी पड़ गया। उन्होंने कहा कि पाटीदार पहले ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, इसके बावजूद उन्हें स्पिन के सामने खेलने का मौका दिया गया।

गौरतलब है कि अश्विन ने पिछले सीजन के एक मुकाबले का भी जिक्र किया, जहां पाटीदार ने स्पिन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। इसके बावजूद मुंबई ने उसी रणनीति को दोहराया, जिसका फायदा बल्लेबाज ने फिर से उठाया।

इस मैच में जब पाटीदार क्रीज पर आए तो तुरंत स्पिन गेंदबाज को आक्रमण में लगाया गया। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने लगातार बड़े शॉट खेलते हुए रन गति को तेजी से बढ़ा दिया। खासकर एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

अश्विन ने साफ कहा कि यह फैसला समझदारी भरा नहीं था और इससे टीम को बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित गेंदबाज ने अपने दो ओवर में ही 40 रन खर्च कर दिए, जो मैच के परिणाम में अहम साबित हुआ।

मौजूद आंकड़े बताते हैं कि मुंबई के स्पिन गेंदबाजों ने कुल मिलाकर काफी महंगे ओवर डाले। दूसरे स्पिनर ने भी चार ओवर में 40 से ज्यादा रन दे दिए। कुल मिलाकर स्पिन विभाग ने ही 80 से अधिक रन खर्च किए, जिससे विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।

गौरतलब है कि टी20 जैसे तेज प्रारूप में सही समय पर सही गेंदबाज का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर बल्लेबाज की ताकत के हिसाब से रणनीति न बनाई जाए तो मैच हाथ से निकल सकता है।
Mon, 13 Apr 2026 22:00:31 +0530

  Videos
See all

Salary Hike | News Ki Pathshala: हरियाणा सरकार ने वर्करों की सैलरी बढ़ाई | #haryana #noidaprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:43:16+00:00

Amit Shah | Bengal News: 4 शादियों पर बंगाल में गरजे Amit Shah!| #bengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:36:25+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अमेरिका कैसे ब्लॉक करेगा होर्मुज..प्लान तैयारी है ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:32:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: UAE ने पाक से वापस मांगा उधार | #pakistannews #shehbazsharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:34:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers