Responsive Scrollable Menu

मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता हारिस टीए गिरफ्तार

केरल के मलप्पुरम में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामदगी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारिस टीए (Haris TA) के रूप में हुई है. NIA के मुताबिक हारिस इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल था और जब्त किए गए विस्फोटकों की अवैध खरीद में उसकी अहम भूमिका थी. इस गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 10 हो गई है.

मंजेरी से हुई हारिस की गिरफ्तारी

NIA ने हारिस को शनिवार को केरल के मलप्पुरम जिले के मंजेरी से गिरफ्तार किया. जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी विस्फोटकों की अवैध खरीद की साजिश में शामिल था. यह मामला RC-01/2026/NIA/KOC के तहत दर्ज है. मामले की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को मलप्पुरम में एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद हुई थी.

ट्रक से मिले थे 89,600 एक्सप्लोसिव स्टिक और 10,500 शॉक ट्यूब

केरल पुलिस ने चेम्माड-थलाप्पारा रोड स्थित फरहा हॉलो ब्रिक्स कंपनी के परिसर में खड़े एक ट्रक से 89,600 एक्सप्लोसिव स्टिक और 10,500 शॉक ट्यूब (NONEL) बरामद किए थे. ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर KL 10 BF 8395 था. पुलिस ने ट्रक से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास इन विस्फोटकों को रखने या एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए जरूरी वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी.

NIA ने संभाली जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA ने इसे दोबारा दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली. जांच के दौरान एजेंसी ने तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर तलाशी ली. तलाशी के दौरान NIA को कई आपत्तिजनक सामग्री मिली और कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान हुई.

7 अगस्त को कर्नाटक से तीन आरोपी गिरफ्तार

हारिस की गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले, 7 अगस्त को NIA ने कर्नाटक के विजयपुरा से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन गिरफ्तारियों के बाद जांच एजेंसी ने मामले में शामिल नेटवर्क और विस्फोटकों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों पर शिकंजा और कस दिया है.

10 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी साजिश की जांच जारी

NIA के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच एजेंसी अवैध विस्फोटकों की खरीद, उनके परिवहन और संभावित बड़ी साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: केरल सीएम वीडी सतीसन का बड़ा ऐलान, 50 हजार करोड़ की लागत से बनेगा 'मिनरल कॉरिडोर'

NIA की जांच अभी जारी है और एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की अवैध खरीद और आवाजाही के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका व्यापक नेटवर्क कितना बड़ा है.

ये भी पढ़ें: केरल में हाथिनी की मौत पर बिफरे रोहित शर्मा, हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं

Continue reading on the app

NEET PG City Intimation Slip 2026: 11 अगस्त को जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, 27 अगस्त को एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली NEET PG City Intimation Slip 2026 जल्द जारी की जाएगी।

NBEMS के शेड्यूल के मुताबिक सिटी इंटिमेशन स्लिप 11 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह पता चलेगा कि उनका परीक्षा शहर कौन सा है। इससे अभ्यर्थी परीक्षा के लिए यात्रा और रहने से जुड़ी तैयारी पहले से कर सकेंगे।

ईमेल के जरिए भी मिलेगा लिंक
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी का लिंक वेबसाइट के साथ ईमेल के जरिए भी भेजा जाएगा। अभ्यर्थी ईमेल में दिए गए लिंक पर जाकर आवश्यक लॉगिन डिटेल दर्ज कर सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को प्राथमिकता दें।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें NEET PG City Slip
स्टेप 1: सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर NEET PG सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद City Slip/Login से संबंधित लिंक पर जाएं।
स्टेप 4: मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 5: आपकी NEET PG City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

27 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड
सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। NBEMS के शेड्यूल के अनुसार NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट लेकर जाना होगा। इसके साथ वैध फोटो पहचान पत्र रखना भी जरूरी होगा।

एक ही दिन और एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
NEET PG परीक्षा का आयोजन एक ही दिन और एक शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप का उद्देश्य केवल परीक्षा शहर की जानकारी देना है। इसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।
 

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज की बॉलिंग देख चढ़ा गौतम गंभीर का पारा, मैदान पर आकर लगा दी क्लास!

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम दिन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने मैदान पर उतरी है. प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी का तो अच्छे से टेस्ट हो गया कि लेकिन कोच गौतम गंभीर गेंदबाजी से खुश नजर नहीं आए. ऐसे में प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन सिराज की गेंदबाजी को लेकर वह उन्हें मैदान पर समझाने आ गए. Sun, 9 Aug 2026 13:39:32 +0530

  Videos
See all

Shorts | चार्मिंग लुक में स्पॉट हुए HARSHAD CHOPDA #HarshadChopda #CharmingLook #TellyActor #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:45:07+00:00

Poonam Pandey की फेवरेट ड्रेस में पहुंची Rakhi Sawant #aajtak #shorts #rakhisawant #poonampandey #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers