Responsive Scrollable Menu

Motorola Edge 70 Pro: मोटो का नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर दिखी पहली झलक

Motorola अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालिया लीक में आने वाले हैंडसेट को एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे संकेत मिला कि यह जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। अब कंपनी ने अधिकारिक तौर पर डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है, जो इसके जल्द लॉन्चिंग की ओर संकेत देता है।  

साथ ही Flipkart पर आगामी फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिसमें इसके कलर ऑप्शन और डिजाइन की झलक दिखाई गई है। इसके मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जो स्क्वायर-शेप कैमरा आइलैंड में दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें होल-पंच डिस्प्ले भी हो सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। आइए अब इसकी अब तक सामने आई डिटेल्स के बारें में जानें।  

Motorola ने नए फोन की दिखी पहली झलक 
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola ने नए अपकमिंग हैंडसेट का लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जो संकेत देता है कि Motorola का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। यह फोन भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में देखा गया है, जिनमें “टेलर्ड-फैब्रिक फिनिश”, “सैटिन-लक्स फिनिश” और “मार्बल फिनिश” शामिल हैं।

यह डिज़ाइन हाल ही में लीक हुए Motorola Edge 70 Pro के CAD रेंडर्स से काफी मिलता-जुलता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Edge 70 सीरीज़ का ही फोन है।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कन्फ्यूजन
माइक्रोसाइट के URL में “Moto Coming Soon Apr26” लिखा है, जिससे दो संभावनाएं बनती हैं कि ये फोन 26 अप्रैल को लॉन्च होगा या फिर अप्रैल के अंत तक की ओर इशारा करता है। इसलिए लॉन्च डेट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

डिजाइन और फीचर्स
आगामी Motorola फोन में कर्व्ड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले कटआउट देखने को मिल सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। फोन के बाएं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे, जबकि दाईं तरफ एक अतिरिक्त अनजान बटन भी देखने को मिल सकता है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी साझा कर सकती है।  

Continue reading on the app

ट्रंप की होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी करने की धमकी से क्या भारत को परेशान होना चाहिए?

ईरान ने पहले ही बिना अनुमति वाले जहाज़ों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर रखा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता नाकाम होने के बाद होर्मुज़ की नाकाबंदी के निर्देश दिए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया बनी चैंपियन, तो मिलेगा रिकॉर्ड इनाम, इतने करोड़ बढ़ी Prize Money

ICC ने पिछले कुछ सालों में महिला वर्ल्ड कप के लिए भी प्राइज मनी में इजाफा किया है और उसी सिलसिले को जारी रखते हुए जून-जुलाई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी काफी इजाफा किया गया है. Mon, 13 Apr 2026 18:19:16 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: - जंग से तेल संकट की कहानी ! | Latest News | Hindi News #shorts #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:15:11+00:00

नेपाल बॉर्डर है ठिकाना, महाराष्ट्र है निशाना ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:06:54+00:00

Asha Bhosle Funeral: आशा ताई को मुखाग्नि, जुटी लाखों की भीड़! | Bollywood | Asha Bhosle Last Rites #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:15:06+00:00

NKP | Sushant Sinha: तेल-गैस रूट पर ईरान की पकड़, दुनिया में हलचल ! | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers