Responsive Scrollable Menu

UAE ने हिंदी में भारत पर ये क्या ऐलान कर दिया, कई देशों में हलचल!

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच फर्जी शांति वार्ता पूरी तरह से फेल हो गई है। हालत यह हुई कि पाकिस्तान के लोग ही इस्लामाबाद टॉक्स नाम की इस फर्जी शांति वार्ता के पोस्टर चुरा कर ले गए। लेकिन दुनिया की नजरों से दूर असली बातचीत तो भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हुई है। इस बातचीत के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने हिंदी में भारत पर एक ऐसा ऐलान कर दिया जिसे देखकर एक-एक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात के कई ताकतवर लोगों ने हिंदी में भारत के बारे में जो लिखा है वो इतिहास में आप पहली बार देखेंगे। कई लोग सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं कि संयुक्त अरब अमीरात के असली मुस्लिमों ने हिंदी में जो लिखा है उसे पढ़कर कन्व्टेड मुस्लिमों में हड़कंप मच जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: West Asia में तनाव के बीच S Jaishankar का UAE दौरा, भारतीयों की सुरक्षा पर जताया आभार

सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात के एक लेखक और राजनैतिक विशेषज्ञ अहमद ताहा ने कहा कि भारत एक सच्चा बहादुर सहयोगी है जो दुनिया को अपना असली रूप दिखाएगा। भारत एक मजबूत देश है जिससे सभी इस्लामी जिहादी आतंकवादी डरते हैं। आप आखिरी लाइन को आंख खोल कर पढ़िए। संयुक्त अरब अमीरात का एक ताकतवर मुस्लिम शख्स बोल रहा है कि भारत एक मजबूत देश है जिससे सभी इस्लामी जिहादी आतंकवादी डरते हैं। अहमद ताहा ने यहां पर ऐसा बयान देकर पाकिस्तान के कन्व्टेड मुस्लिमों के मुंह पर तमाचा मारा है। संयुक्त अरब अमीरात के एक दूसरे ताकतवर व्यक्ति ने लिखा है कि भारत एक सच्चा साथी है। तीसरे ने कहा है कि भारत सच्चा सहयोगी है। आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में अब हजारों लोग हैं जो भारत के दीवाने हो चुके हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ये सभी लोग हिंदी में ऐसा क्यों लिख रहे हैं? दरअसल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान है। 

इसे भी पढ़ें: Jaishankar, Vikram Misri, Hardeep Singh Puri ने संभाले अलग अलग मोर्चे, दुनिया ने देखा Modi Diplomacy का तिहरा दाँव

हिंदी में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान की वजह से ही भारत से मदद मांगी है और मजे की बात देखिए कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मदद करने पहुंच भी गए। दरअसल पाकिस्तान पिछले कई सालों से संयुक्त अरब अमीरात के पीछे पड़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह संयुक्त अरब अमीरात की भारत से दोस्ती है। संयुक्त अरब अमीरात वो इकलौता खाड़ी देश है जिसने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। कश्मीर में निवेश किया आर्टिकल 370 पर कोई बयानबाजी नहीं की। वेस्ट एशिया में संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। इसी से जलकर संयुक्त अरब अमीरात को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान ने सबसे पहले सऊदी अरब के साथ एक डिफेंस डील कर ली। इसके बाद पाकिस्तान ने तुर्की के साथ मिलकर संयुक्त अरब अमीरात के राजघराने को तोड़ने की कोशिश की। जिससे नाराज़ होकर संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को दिया अपना $3 बिलियन डॉलर का लोन वापस मांग लिया। भिखारी पाकिस्तान ने लोन चुकाने के लिए सऊदी अरब और कतर से पैसा मांगा लेकिन सऊदी अरब ने ऐसी शर्त रख दी जिसे ना मानने पर भी पाकिस्तान फंसता और मानने के बाद तो और भी बुरा मरेगा। दरअसल सऊदी अरब ने क़तर के साथ मिलकर कहा कि हम पाकिस्तान को $5 बिलियन दे देंगे। लेकिन उससे पहले पाकिस्तान को अपने 13,000 सैनिक और 18 लड़ाकू विमान ईरान से लड़ने के लिए भेजने होंगे। मजबूरी में पाकिस्तान ने यह फैसला ले लिया है। अब अगर सऊदी अरब पाकिस्तान को ईरान पर हमला करने के लिए आदेश देता है तो पाकिस्तान को आदेश मानना पड़ेगा। 

Continue reading on the app

Kanpur Domestic Violence: ससुर पर बहू की पिटाई का आरोप, पीड़िता ने जारी किया वीडियो

कानपुर में ससुर द्वारा बहू की कथित पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़िता मीनाक्षी पांडे ने अपना वीडियो जारी कर ससुर सुधीर कुमार दुबे पर मारपीट, घसीटने, गलत तरीके से छूने और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने खुद को बंधक बनाए जाने और पुलिस से सुनवाई न होने का भी दावा किया है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर के मैनेजर से BCCI ने मांगा जवाब, मैच के बीच चला रहे थे फोन, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को लेकर एक विवाद खड़ा हो चुका है। दरअसल, मैच के बीच डगआउट में बैठकर फोन चलाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है और अब इस पर बीसीसीआई ने भी उनके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नए अपडेट के मुताबिक बोर्ड ने 48 घंटे में फ्रेंचाइजी के मैनेजर से जवाब मांगा है। 

क्रिकबज के मुताबिक बीसीसीआई ने गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के फोन चलाने के मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड की एंटी करप्शन सेक्योरिटी यूनिट ने अगले 48 घंटे में भिंडर से जवाब मांगा है। 

हालांकि, इस बीच एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, ये पूरा मामला रोमी भिंडर के मेडिकल कारणों से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार भिंडर के दोनों फेफड़े सिकुड़ चुके हैं। इसी कारण उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख की जरूरत रहती है। इसके चलते वह नागपुर के हॉस्पिटल में एडमिट भी रह चुके हैं। 

वहीं ये भी पता चला है कि उनका इस कारण इधर 10 किलो वजन भी घटा है और वह ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर सकते, सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते। उन्हें नियमों की जानकारी है और इसको जानते हुए उन्होंने सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए फोन का इस्तेमाल किया। 

 क्या कहता है नियम?
आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल के तहत टीम मैनेजर को ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। जबकि मैच के बीच सिर्फ टीम के एनालिस्ट ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर सकते हैं। यानी डगआउट में किसी भी अन्य टीम ऑफिशियल को मैच के बीच फोन चलाने या लैपटॉप इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है। 
Mon, 13 Apr 2026 16:57:51 +0530

  Videos
See all

Aamir Khan ने दी Asha Bhosle को श्रद्धांजलि | #aamirkhan #ashabhosle #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:42:13+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NOIDA में सैलरी बढ़ाने की मांग को लकेर हो गया जबरदस्त हंगामा  | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:40:24+00:00

Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले को फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए लोग । Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:45:32+00:00

Breaking News: Iran-Saudi विदेश मंत्रियों की अहम बातचीत, Islamabad Talks के बीच कूटनीतिक सक्रियता #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:41:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers