Responsive Scrollable Menu

रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की ऐसी नकल, गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल हुआ वीडियो

Ravindra Jadeja mimicked Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की और 90 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 6 विकेट गंवाकर 357 रन बोर्ड पर लगाए. देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, तो वहीं रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाया. वहीं, इस बीच अब रवींद्र जडेजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुलदीप यादव की नकल करते नजर आ रहे हैं. मजे की बात ये है कि जड्डू की इस मिमिक्री को देखकर खुद गौतम गंभीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

रवींद्र जडेजा की मिमिक्री देख गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी

श्रीलंका इलेवन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मुकाबले के दौरान जब रवींद्र जडेजा ड्रेसिंग रूम में थे, तब उन्होंने मैदान पर गेंदबाजी कर रहे कुलदीप यादव की मिमिक्री की. जड्डू ने कुलदीप के गेंदबाजी एक्शन को फनी अंदाज में कॉपी किया, जिसे देखकर खुद गौतम गंभीर भी खुद को कंट्रोल नहीं कर सके और ठहाके मारकर हंसने लगे. जडेजा का ये मिमिक्री वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस भी अतरंगी रिएक्शन दे रहे हैं.

भारत ने 6 विकेट गंवाकर बनाए 153 रन

श्रीलंका इलेवन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम वॉर्म-अप मैच खेल रही है. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे शनादरा बल्लेबाजी की और शतक लगाया. पडिक्कल ने 142 रनों की शतकीय पारी खेली. रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हो गए. मानव सुथार ने 90 गेंद पर 41 रन बनाए. सारांश जैन ने 22 रन बनाए. वहीं, गुरनूर बरार ने 18 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं, कुछ बल्लेबाजों ने निराश किया. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले शून्य पर आुट हो गए. वहीं, ऋषभ पंत 2 और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे.

ये भी पढ़ें: शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है...'

Continue reading on the app

लागत से कम दाम पर बिकवाली से बीते सप्ताह सोयाबीन, पाम-पामोलीन व मूंगफली में गिरावट

लागत से कम दाम पर बिकवाली से बीते सप्ताह सोयाबीन, पाम-पामोलीन व मूंगफली में गिरावट

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: सबसे ज्यादा रन और छक्के, 7 मैच में 4 अर्धशतक, सनराइजर्स के स्टार ने बॉलिंग को किया तहस-नहस

सनराइजर्स लीड्स ने इस सीजन में अभी तक 7 में से 5 मैच जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. टीम की इस सफलता में सबसे बड़ी भूमिका ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज निभा रहा है. Mon, 10 Aug 2026 01:17:45 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest | सरकार से बातचीत बेनतीजा.. अब Vidhan Sabha March करेंगे छात्र ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T23:09:31+00:00

Bengal News | Mamata Banerjee के Convoy पर हमले को लेकर CM सुभेंदु पर जबरदस्त बरसे Kalyan Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T23:28:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers