Responsive Scrollable Menu

दावा- फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव:टर्बुलेंस में फंसी थी फ्लाइट; 137 यात्री सवार थे, 17 लोग घायल

एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए किए गए डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा किया गया है। यह टेस्ट 4 अगस्त को फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद किया गया था। हालांकि, एयर इंडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दरअसल, 4 अगस्त को एयर इंडिया की एयरबस A320 फ्लाइट टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई थी। इस दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को सुबह 11:07 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। जांच पूरी होने तक प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट क्रू को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। विमान की छत में दरारें…2 तस्वीरें… एयर इंडिया ने कहा- टेस्ट हुआ, नतीजे हमें नहीं मिले एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें जानकारी है कि लागू प्रोटोकॉल के तहत उड़ान के बाद पायलटों की स्क्रीनिंग की गई थी। हालांकि, टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए हम किसी भी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि एयरलाइन सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट कराती है। यह किसी खास उड़ान और ऑपरेशनल घटना से अलग प्रक्रिया है। जरूरत के मुताबिक हम संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे। आंख-गर्दन में चोटें, घायलों की 5 तस्वीरें डीजीसीए जांच में कई पहलुओं को देख रहा सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है। जांच में यह देखा जा रहा है कि टर्बुलेंस के दौरान स्थिति से निपटने का तरीका सही था या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह घटना सिर्फ खराब मौसम की वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। टर्बुलेंस में अचानक कई फीट नीचे आ सकता है विमान टर्बुलेंस का मतलब है हवा का बहाव अचानक बदल जाना, जिससे विमान को झटके लगने लगते हैं। इस दौरान विमान कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है और कभी-कभी कुछ फीट नीचे भी आ जाता है। इसी वजह से यात्रियों को लगता है कि विमान गिर रहा है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता। टर्बुलेंस तीव्रता के लिहाज से तीन तरह के होते हैं हल्के टर्बुलेंस: इसमें प्लेन 1 मीटर तक ऊपर-नीचे होता है। यात्रियों को पता भी नहीं चलता। मध्यम टर्बुलेंस: इसमें जहाज 3-6 मीटर तक ऊपर-नीचे होते हैं। इससे ड्रिंक गिर सकता है। गंभीर टर्बुलेंस: इसमें जहाज 30 मीटर तक ऊपर-नीचे होते हैं। सीट बेल्ट न लगाए रहने पर पैसेंजर उछलकर गिर सकते हैं। क्या टर्बुलेंस की वजह से प्लेन क्रैश हो सकता है? आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा सिस्टम की वजह से आज टर्बुलेंस से विमान हादसे की आशंका काफी कम हो गई है। हालांकि, बेहद गंभीर टर्बुलेंस या खराब मौसम में दुर्घटना का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। हालांकि, आज के आधुनिक विमान हर तरह के टर्बुलेंस को झेलने के हिसाब से बनाए जाते हैं। पायलटों को भी ऐसी परिस्थितियों से सुरक्षित तरीके से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। -------------------------- ये खबरें भी पढ़ें… हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; पैसेंजर रोते नजर आए हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Success story: स्कूल टीचर की नौकरी छोड़ सुचेता वाही ने 2004 में शुरू किया जूते का कारोबार, 10 से अधिक देशों में कर रहीं निर्यात

शिक्षिका सुचेता वाही ने 16 साल बाद नौकरी छोड़ 2004 में जूता कारोबार शुरू किया. उनकी यूनिट के सेफ्टी इंडस्ट्रियल शूज 10 से अधिक देशों में निर्यात होते हैं. सुचेता वाही बताती हैं कि जूते वे हमेशा पहनती थीं, लेकिन जूता कैसे बनता है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. यूनिट शुरू करने के बाद उन्होंने सैंपलिंग से लेकर उत्पादन तक की प्रक्रिया खुद समझी. धीरे-धीरे काम की बारीकियां सीखीं और यही सीख उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी ताकत बनी. आज उनकी यूनिट में तैयार होने वाले सेफ्टी इंडस्ट्रियल शूज 10 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे अजीब अंधविश्वास... टॉयलेट सीट बंद रखने से लेकर साथी खिलाड़ी को छूने तक, सोबर्स के लिए लकी चार्म बने लिटिल मास्टर

5 cricketers believes in superstitions: क्रिकेट के मैदान पर जीत और शतक की भूख खिलाड़ियों से क्या-कुछ नहीं करवाती. मेहनत और लगन के साथ जब किस्मत का साथ चाहिए होता है, तो बड़े-बड़े धुरंधर भी अंधविश्वास और अतरंगी टोटकों के मुरीद बन जाते हैं. सर गैरी सोबर्स का गावस्कर को छूकर रन बनाना हो या नील मैकेंजी का टॉयलेट सीट बंद रखने का नियम, क्रिकेट इतिहास ऐसे कई मजेदार किस्सों से भरा पड़ा है. जानिए दुनिया के 5 दिग्गजों के हैरान करने वाले अंधविश्वास. Mon, 10 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप- ‘पुलिस के सामने मेरी कार पर पत्थर फेंके #mamatabanerjee #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T00:35:02+00:00

Aban Funeral में शामिल हुए Mohammad Umar-Ali Ahmed |Atiq Ahmed Son Died In Car Accident | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T00:39:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers