Share Market Crash: 1600 अंक टूटा सेंसेक्स, Reliance-SBI समेत इन 10 शेयरों में तबाही!
Top 10 Losers Today: ईरान-अमेरिका में बढ़ते तनाव से भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को दहल गया है। महज डेढ़ घंटा में ही सेंसेक्स 1600 अंक तक गोता लगा चुका है। इस बीच निफ्टी-50 के कई स्टॉक्स में तबाही मच चुकी है, जिनमें रिलायंस-SBI जैसे दिग्गज शामिल हैं।
हफ्ते की खराब शुरुआत, Sensex 1600 अंक टूटा, Dollar के आगे Rupee भी हुआ पस्त
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.30 पर खुला। शुरुआती कारोबार में और कमजोर होकर 93.32 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.83 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.81 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1600.73 अंक या 2.06 प्रतिशत टूटकर 75,949.52 अंक पर जबकि निफ्टी 468.85 अंक या 1.95 प्रतिशत फिसलकर 23,581.75 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 7.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 672.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




