Responsive Scrollable Menu

पंजाब में BSF की फायरिंग में संदिग्ध घुसपैठिया ढेर:अमृतसर में बॉर्डर पर मारी गोली, कंटीली तार पार करने की कोशिश की; तंबाकू का पैकेट मिला

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर के दाउके गांव में शनिवार को बीएसएफ ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह कार्रवाई थाना घरिंडा के अधीन कंटीली तार के पास की गई। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के जवान इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों को कंटीली तार के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखाई दी। मृतक के पास से तंबाकू का पैकेट मिला है। जवानों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्ति को झाड़ियों से बाहर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह व्यक्ति बाहर आया और कंटीली तार को पार करने की कोशिश करने लगा। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी और आगे न बढ़ने को कहा। गोली लगने से घुसपैठिए की मौके पर ही मौत स्थिति को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। गोली लगने से घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी थाना घरिंडा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के कब्जे से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल उसकी पहचान अज्ञात है। थाना घरिंडा पुलिस ने बीएसएफ की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीएसएफ जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीमा पर हुई इस घटना के बाद बीएसएफ जवान आसपास के क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा के पास कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान होने के बाद ही घुसपैठ के पूरे मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

ट्रेन में बेडशीट-कंबल नहीं मिला तो घबराइए नहीं, रेलवे देगा रिफंड

एसी ट्रेन में बेडशीट, कंबल या तकिया नहीं मिला? जानिए रेलवे का यह नियम और शिकायत के बाद रिफंड पाने का तरीका.

The post ट्रेन में बेडशीट-कंबल नहीं मिला तो घबराइए नहीं, रेलवे देगा रिफंड appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिलकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi Met CWG Medals winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक खास वीडियो साझा करते हुए 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत' का नारा दिया. इस गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में सभी 10 एथलीट्स ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार ऐतिहासिक गोल्ड हासिल किया. Sun, 9 Aug 2026 19:45:32 +0530

  Videos
See all

Sitapur Fraud Case:शादी का झांसा देकर कई राज्यों की महिलाओं से ठगी, बीजेपी विधायक के रिश्तेदार फंसे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:45:00+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | News Ki Pathshala | मोदी विरोधियों में इतनी बेचैनी क्यों? | FCRA Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers