Delhi Rainfall: दिल्ली में 8 दिनों में ही पार हुआ पूरे महीने की औसत बारिश का आंकड़ा
नयी दिल्ली, नौ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में अगस्त के पहले आठ दिन में ही इस महीने की औसत बारिश से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। शहर की प्रमुख मौसम वेधशाला सफदरजंग वेधशाला में अब तक 230.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सफदरजंग में इस महीने की शुरुआत से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 225.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
इसके बाद शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 4.4 मिलीमीटर और बारिश हुई, जिससे कुल वर्षा 230.1 मिलीमीटर हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1991 से 2020 की जलवायु अवधि के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अगस्त में औसतन कुल 226.8 मिलीमीटर बारिश होती है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पिछले दो वर्ष में अगस्त के किसी एक दिन में सर्वाधिक बारिश भी दर्ज की गई।
सफदरजंग में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 98.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले अगस्त में एक दिन में इससे अधिक बारिश एक अगस्त 2024 को दर्ज की गई थी। उस समय 107.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पालम में 104.6 मिलीमीटर, आयानगर में 115 मिलीमीटर, रिज में 89.8 मिलीमीटर और लोधी रोड में 86.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच आयानगर में सबसे अधिक 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रिज में 9.4 मिलीमीटर और लोधी रोड में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सफदरजंग और पालम में 4.4-4.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।
Kiren Rijiju ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर शिअद के नए रुख का दिल्ली में स्वागत किया
नयी दिल्ली, आठ अगस्त केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बदले रुख का शनिवार को स्वागत किया। रीजीजू ने कहा कि सभी पार्टियों को सीटों के निष्पक्ष और समान सीमांकन के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए। रीजीजू की यह प्रतिक्रिया शनिवार को शिअद की इस मांग के बाद आई कि संसद महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को तुरंत पारित करे, ताकि इन्हें बिना किसी और देरी के लागू किया जा सके।
शिअद ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना बदला हुआ रुख ऐसे समय में जाहिर किया, जब दिल्ली में शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद सियासी हलकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उसकी सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं। रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पेश की गई मिसाल का अनुसरण करते हुए शिरोमणि अकाली दल द्वारा लिए गए इस बेहद महत्वपूर्ण फैसले का तहेदिल से स्वागत करता हूं।” उन्होंने लिखा, “हमें सीटों के निष्पक्ष और समान सीमांकन के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए, ताकि उन्हें बराबर का प्रतिनिधित्व मिल सके।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








.jpg)
