Responsive Scrollable Menu

सुबह जल्दी उठना क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद से जानिए दिन की सही शुरुआत का राज

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना आम बात हो गई है। लेकिन यही आदत आगे चलकर बीमारियों का कारण बन जाती है। आयुर्वेदिक परंपरा में ब्रह्ममुहूर्ते उत्तिष्ठेत् यानी ब्रह्ममुहूर्त में उठने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि दिन की शुरुआत अगर सही तरीके से हो, तो उसका सकारात्मक असर शरीर और मन दोनों पर पड़ सकता है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ब्रह्म मुहूर्त को आमतौर पर सूर्योदय से करीब दो घंटे पहले का समय माना जाता है। इस समय वातावरण शांत, ताजा और अपेक्षाकृत स्वच्छ होता है। रात की अच्छी नींद के बाद शरीर को जरूरी आराम मिल चुका होता है और मन भी नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत के लिए तैयार रहता है। सुबह का शांत माहौल ध्यान, योग, प्राणायाम और आत्मचिंतन जैसे कामों के लिए अनुकूल माना जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह जल्दी उठने की नियमित आदत मन को अधिक सजग, केंद्रित और शांत रखने में मदद कर सकती है। जब दिन की शुरुआत बिना जल्दबाजी के होती है, तो व्यक्ति अपने जरूरी कामों की बेहतर योजना बना सकता है। सुबह कुछ समय अपने लिए निकालने से सकारात्मक सोच विकसित करने और मानसिक शांति महसूस करने में भी मदद मिल सकती है।

सुबह की ताजी हवा में टहलना, हल्का व्यायाम, योग और प्राणायाम करना भी अच्छा माना जाता है। इससे शरीर सक्रिय महसूस करता है और दिनभर की शुरुआत ऊर्जावान तरीके से हो सकती है।

हालांकि, सिर्फ जल्दी उठना ही काफी नहीं है। इसके लिए रात में समय पर सोना और पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही जरूरी है। नींद पूरी किए बिना जबरदस्ती बहुत जल्दी उठना थकान का कारण बन सकता है।

आयुर्वेद में हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य को भी महत्व दिया गया है। इसलिए यदि किसी को बीमारी, कमजोरी, नींद की समस्या या अपच जैसी कोई परेशानी है, तो अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हर साल करोड़ों में करते हैं कमाई, प्राइवेट जेट के हैं मालिक, जानें महेश बाबू के पास है कितनी दौलत?

Mahesh Babu Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और लगातार हिट फिल्में देने की वजह से उन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. महेश बाबू पिछले दो दशक से ज्यादा समय से बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. हालांकि, उनका फिल्मी सफर इससे काफी पहले शुरू हो गया था. महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया था. उन्होंने कम उम्र में ही कैमरे का सामना किया और 'गुडाचारी 117', 'मुग्गुरु कोडुकुलु' जैसी फिल्मों में नजर आए. इसके बाद साल 1999 में उन्होंने के. राघवेंद्र राव की फिल्म 'राजाकुमारुडु' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया.

इसके बाद महेश बाबू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एक के बाद एक कई सफल फिल्मों में काम किया और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में अपनी जगह बनाई. अब एक्टर अपनी अगली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं. एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ऐसे में चलिए आज महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर उनकी निजी जिंदगी, उनकी कमाई और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं. 

कितनी है महेश बाबू की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू की कुल नेटवर्थ करीब 244 करोड़ रुपये बताई जाती है.  महेश बाबू की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनकी फिल्में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए करीब 80 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं. हालांकि, किसी फिल्म के लिए उनकी रियल फीस प्रोजेक्ट, डील और प्रॉफिट-शेयरिंग जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर कर सकती है. फिल्मों के अलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, प्रॉपर्टी और दूसरे निवेशों से भी होती है. यही वजह है कि महेश बाबू की कुल संपत्ति सिर्फ उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई तक सीमित नहीं है.

हैदराबाद में करोड़ों का आलीशान बंगला

महेश बाबू के पास हैदराबाद के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुबली हिल्स में आलीशान घर होने की बात कही जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है. महेश बाबू का ये घर बेहद लग्जीरियस बताया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें स्विमिंग पूल, पूरी तरह से सुसज्जित जिम, बड़ा ओपन गार्डन और स्पेशियस लिविंग एरिया जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं. एक्टर अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं. उनके घर की झलक भी कई बार फैंस को देखने को मिलती रहती है.

प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं महेश बाबू

महेश बाबू की लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि रिपोर्ट्स में उनके पास प्राइवेट जेट होने का दावा किया जाता है. बताया जाता है कि एक्टर इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल ट्रैवल के साथ-साथ परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के लिए भी करते हैं. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के लिए लगातार शूटिंग और प्रमोशनल ट्रैवल को देखते हुए प्राइवेट एयर ट्रैवल समय बचाने का एक जरिया भी माना जाता है.

6 करोड़ से ज्यादा की वैनिटी वैन

फिल्मों की शूटिंग के दौरान कलाकारों के लिए वैनिटी वैन काफी महत्वपूर्ण होती है. महेश बाबू के पास भी एक बेहद लग्जरी वैनिटी वैन होने की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वैनिटी वैन की कीमत करीब 6.2 करोड़ रुपये है. इसे 'कारवां' के नाम से भी जाना जाता है. इस वैनिटी वैन में बेडरूम, एंटरटेनमेंट सिस्टम, मीटिंग एरिया, लग्जरी वॉशरूम और दूसरी हाई-एंड सुविधाएं होने की बात कही जाती है. यानी शूटिंग के दौरान महेश बाबू को एक चलते-फिरते लग्जरी ऑफिस और रेस्ट एरिया जैसी सुविधा मिलती है.

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी एक्टिव हैं महेश बाबू

महेश बाबू सिर्फ फिल्मों से कमाई करने वाले एक्टर नहीं हैं. वो बिजनेस की दुनिया में भी एक्टिव हैं. एक्टर ने अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ मिलकर GMB Entertainment नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी. इस प्रोडक्शन बैनर के तहत कई फिल्मों से जुड़ा गया है. इनमें 'मेजर', 'सरिलेरु नीकेव्वरु', 'सरकारू वारी पाटा', 'श्रीमंथुडु' और 'ब्रह्मोत्सवम' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. महेश बाबू का प्रोडक्शन में कदम रखना इस बात को दिखाता है कि वो सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि फिल्म बिजनेस के दूसरे पहलुओं में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहे हैं.

क्लोदिंग ब्रांड और मल्टीप्लेक्स बिजनेस

महेश बाबू की कमाई के दूसरे सोर्स में बिजनेस वेंचर्स भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक मेंसवियर क्लोदिंग ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं. इसके अलावा वो हैदराबाद में मौजूद AMB Cinemas नाम की प्रीमियम मल्टीप्लेक्स चेन से भी जुड़े हैं. ये प्रोजेक्ट महेश बाबू और एशियन सिनेमाज के सहयोग से शुरू हुआ था. इस तरह देखा जाए तो महेश बाबू की कमाई का दायरा फिल्मों से निकलकर प्रोडक्शन, ब्रांड्स और एंटरटेनमेंट बिजनेस तक फैला हुआ है.

महेश बाबू का लग्जरी कार कलेक्शन

महेश बाबू को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में कई प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं. उनके गैराज में बताई जाने वाली कुछ कारों में Audi R8, Range Rover Vogue, Toyota Land Cruiser, Lamborghini Gallardo, Mercedes-Benz E-Class और Audi e-tron जैसी गाड़ियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स में इनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक बताई गई है.

बताया जाता है कि Audi R8 की कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये, Range Rover Vogue की कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये, Toyota Land Cruiser की कीमत करीब 92 लाख रुपये और Lamborghini Gallardo की कीमत करीब 2.8 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. वहीं Mercedes-Benz E-Class और Audi e-tron भी उनके लग्जरी कार कलेक्शन का हिस्सा बताए जाते हैं.

'वाराणसी' से फिर मचाएंगे धमाल

अब महेश बाबू के फैंस की नजर उनकी अगली फिल्म 'वाराणसी' पर है. फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में गिना जाता है. फिल्म में महेश बाबू के साथ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'वाराणसी' को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 1200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर बॉलीवुड को कैसे बदल रहा AI? यहां समझिए इसके पीछे का पूरा गणित

Continue reading on the app

  Sports

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था. Sun, 9 Aug 2026 09:29:58 +0530

  Videos
See all

Fight between two girls: बाल पकड़कर एक दूसरे पर टूट पड़ीं 2 लड़कियां | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:13:19+00:00

Mojtaba Khamenei Video | मौत की खबरों के बीच खामेनेई दिखे! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:12:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers