Responsive Scrollable Menu

पाचन से जुड़ा है टाइफाइड, आयुर्वेद से जानें गंभीर लक्षणों को कम करने के प्रभावी तरीके

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी और बरसात के मौसम में भारत में अचानक ही टाइफाइड या मियादी बुखार का खतरा बढ़ जाता है, और इसके पीछे अनगिनत कारण हो सकते हैं।

टाइफाइड सामान्य बुखार से बहुत अलग होता है और यही कारण है कि यह बुखार शरीर को अंदर से तोड़कर रख देता है और कमजोरी कई दिनों तक रहती है। टाइफाइड एक संक्रामक रोग है जो शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है।

आयुर्वेद में टाइफाइड को मंद और कमजोर पाचन शक्ति से जोड़कर देखा गया है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है, तब कीटाणु शरीर में आसानी से पहपने लगते हैं। जबकि आधुनिक विज्ञान इसे साल्मोनेला टाइफी नाम के बैक्टीरिया से प्रभावित बताया गया है। यह बैक्टीरिया गंदे पानी और खाने में आसानी से मिल जाता है और आंतों, रक्त, और लिवर पर तेजी से हमला करता है।

आयुर्वेद में टाइफाइड से लड़ने के लिए उपाय बताए गए हैं, जिससे शरीर को बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाया जा सकता है। पहला उपाय है गिलोय का रस। गिलोय का रस शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है और तेज बुखार को कम करने में भी मदद करता है। चिकित्सक की दवा के साथ गिलोय का रस लेने से शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा भी टाइफाइड में रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना तुलसी के अधिक पत्ते और चुटकी भर काली मिर्च और सोंठ का मिश्रण शरीर के लिए लाभकारी होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है। टाइफाइड में मुलेठी का सेवन करना खांसी और फेफड़ों को बचाना जैसा है। मुलेठी का पानी या मुलेठी चबाने से खांसी में आराम मिलता है और गले में होने वाली जलन से भी छुटकारा मिलता है।

टाइफाइड में फेफड़े भी कमजोर हो जाते हैं और सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में रोजाना मुलेठी का सेवन उपयोगी रहेगा। इसके साथ ही सुदर्शन चूर्ण और लौंग के पानी का सेवन भी बुखार को कम करने में सहायता करता है।

--आईएएनएस

पीएस/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शूटिंग विश्व कप : चीनी टीम ने चैंपियनशिप में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईएसएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्पेन में आयोजित 2026 शूटिंग विश्व कप में 11 अप्रैल को दो और मैच हुए, जिसमें युवा निशानेबाजों ने चीनी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखा।

पहली बार विश्व कप में भाग ले रही शेन यियाओ और विश्व चैंपियनशिप विजेता याओ छ्यानशुन ने महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते; यांग युहाओ ने पुरुष रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए यह इस सीजन की पहली विश्व कप प्रतियोगिता है। अब तक संपन्न हो चुकी आठ स्पर्धाओं में चीनी टीम ने 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते हैं।

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल की अंतिम दो स्पर्धाएं 12 तारीख को आयोजित की जाएंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई के शेर घर में ढेर, सॉल्ट-पाटीदार के तूफान से जीत की पटरी पर लौटी आरसीबी

MI vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसका उसे खामियाजा उठाना पड़ा. मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है. Sun, 12 Apr 2026 23:52:28 +0530

  Videos
See all

PM Modi News : बंगाली बोलकर पीएम मोदी ने सबको चौंकाया ! #pmmodi #westbengal #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T20:55:23+00:00

PM Modi Bengal Visit : चुनावी रैली में पीएम मोदी बोलने लगे बंगाली ! #pmmodi #westbengal #bengali #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T20:53:15+00:00

Pawan Singh Jyoti singh Controversy: तलाक केस के बीच ज्योति सिंह के छलकल दर्द | Jyoti | Bhojpuri #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T21:00:45+00:00

Iran-America Peace Talks: शांति वार्ता फेल, Trump ने ले लिया बड़ा एक्शन | Pakistan | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T21:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers