Responsive Scrollable Menu

Indore में राजा रघुवंशी के दो भाई गिरफ्तार, Dhaba में अवैध शराब परोसने का आरोप

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ अगस्त मेघालय में 2025 में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के दो बड़े भाइयों और उनके ढाबे के तीन कर्मचारियों को संज्ञेय अपराध रोकने के प्रावधानों के तहत शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ढाबे में ग्राहकों को अवैध तौर पर शराब परोसे जाने के खुलासे के बाद यह कार्रवाई की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निधि सक्सेना ने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र में राजा रघुवंशी के दो बड़े भाइयों-सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी के ढाबे में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी, जबकि संचालकों ने इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं ले रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के साथ ही उनके ढाबे के तीन कर्मचारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 और अन्य प्रावधानों के तहत संज्ञेय अपराध रोकने के लिए एहतियातन गिरफ्तार किया गया। सक्सेना ने बताया कि ढाबे में अवैध तौर पर शराब परोसे जाने को लेकर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसीपी ने बताया कि ढाबे के कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (किसी लोक सेवक के जारी आदेश की अवहेलना) के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 2025 में शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां राजा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मेघालय पुलिस ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन कथित भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया था।

Continue reading on the app

सऊदी अरब, पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता ईरान या किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं : तुर्किये

सऊदी अरब, पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता ईरान या किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं : तुर्किये

Continue reading on the app

  Sports

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिलकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi Met CWG Medals winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक खास वीडियो साझा करते हुए 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत' का नारा दिया. इस गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में सभी 10 एथलीट्स ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार ऐतिहासिक गोल्ड हासिल किया. Sun, 9 Aug 2026 19:45:32 +0530

  Videos
See all

LIVE: Gen-Z चौकस...सियासत के फोकस! | PM Modi | RSS | Rahul Gandhi | CJP Protest | Vishesh | Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:11:43+00:00

Weather Update Today: दिल्ली-NCR समते आधे भारत में Heavy Rain का अलर्ट! | IMD Alert | Monsoon | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers