Responsive Scrollable Menu

Shashi Tharoor ने दी टिप्पणी पर सफाई, Rahul Gandhi या नेतृत्व पर हमला नहीं

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को अपनी उस टिप्पणी पर सफाई दी जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन जितना ‘जेन जी’ का समर्थन नहीं मिला। उन्होंने अफसोस जताया कि मीडिया इसे ‘‘मेरी अपनी पार्टी या उसके नेतृत्व पर हमले’’ के तौर पर पेश कर रहा है। थरूर ने कहा कि उनका मकसद यह बताना था कि राजनीतिक पार्टियों को अपने दरवाजे खोलने चाहिए और अगली पीढ़ी के लिए राजनीति को आकार देने की शक्ति हासिल करने के रास्ते बनाने चाहिए।

उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम में कहा था कि सभी विपक्षी पार्टियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्होंने ‘‘उन लोगों के लिए अपनी पार्टियों में आने का रास्ता नहीं बनाया जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर मौजूद थे’’। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्थापित दल तब तक प्रासंगिक नहीं रहेंगे जब तक वे उन नयी आवाजों को नहीं सुनते जिन्हें उन्होंने अब तक नहीं सुना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम ने वही मुद्दे उठाए जो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने उठाए थे।

जब उनसे पूछा गया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों को जंतर-मंतर वाले विरोध-प्रदर्शन जितना समर्थन क्यों नहीं मिला, तो थरूर ने कहा, ‘‘सही बात है। और इसीलिए हमें खुद से पूछना होगा कि हम क्या करने में नाकाम रहे।’’ शनिवार को थरूर ने दावा किया कि पत्रकारों ने उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया।

Continue reading on the app

PM Narendra Modi से US VP JD Vance ने की फोन पर बात, रक्षा और व्यापार सहयोग पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, आठ अगस्त अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों और अहम खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी को वेंस का यह फोन तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद आया है। इस समझौते को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक नए क्षेत्रीय गठबंधन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात हुई।

हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैंने वेंस और उनकी पत्नी को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी तथा पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।’’ भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मोदी और वेंस ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने व्यापार, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’ इसमें कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ अमेरिकी पक्ष ने अभी तक बातचीत के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

इतिहास रचने उतरेंगे गिल, जडेजा करेंगे कपिल देव के क्लब में एंट्री, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: 15 अगस्त से शुरू हो रही भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर भी नजरें रहने वाली हैं. इस सीरीज शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वहीं, कुलदीप यादव भी एक बड़ा कारनामा करने की दहलीज पर हैं. शुभमन गिल के पास बतौर कप्तान बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ने का भी चांस होगा. Sun, 9 Aug 2026 15:21:28 +0530

  Videos
See all

CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- ‘आज भी बांटने की कोशिश जारी’ | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:13:27+00:00

अनंतनाग में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, DC ने की खास अपील | Jammu Kashmir | Anantnag #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers