हरियाली अमावस्या पर 21वीं सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण, मेष, तुला समेत 4 राशि वाले हर मामले में 90 दिन तक रहें सतर्क
Surya Grahan 2026 Horoscope: साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण को विशेष खगोलीय घटना माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य की ऊर्जा प्रभावित होती है और इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है. इस बार ग्रहण का संबंध कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र से बताया जा रहा है, इसलिए कुछ राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
PM Modi से US VP JD Vance ने फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली, आठ अगस्त अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी को वेंस का यह फोन तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आया है।
इस समझौते को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक नए क्षेत्रीय गठबंधन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात हुई। हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैंने वेंस और उनकी पत्नी को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी तथा पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।’’ अमेरिकी पक्ष ने अभी तक बातचीत के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi







