Responsive Scrollable Menu

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुले या न खुले, भारत को होगा सबसे ज्‍यादा नुकसान : रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पाक‍िस्‍तान की मध्‍यस्‍थता में इस्‍लामाबाद में आयोज‍ित अमेर‍िका-ईरान समझौता वार्ता व‍िफल होने के बाद म‍िड‍िल ईस्‍ट के हालात फ‍िर से च‍िंताजनक हो गए हैं। खासकर स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर दुनियाभर में चिंता है। इस व‍िषय पर रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल से बात की गई तो उन्‍होंने भारत के नज‍रिए से इसे बहुत ही गंभीर बताया।

रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा क‍ि स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाए या न खुले, सारी दुन‍िया के ल‍िए आने वाला जो समय है वह बहुत ही भयानक होने वाला है। भारत ने फ‍िलहाल के ल‍िए तो इंतजाम कर ल‍िया है, लेक‍िन लंबे समय के ल‍िए सबसे ज्‍यादा नुकसान भारत को ही होने वाला है। ईरान में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पूरी तरह से तबाह हो चुका है। र‍िफाइनरी को नुकसान पहुंचा है। पाइप लाइन्‍स और पोर्ट बर्बाद हो चुके हैं। इन सबको दोबार से तैयार करने में बहुत लंबा समय लगने वाला है। कई साल भी लग सकते हैं। ऐसे में भारत के अलावा पूरी दुन‍िया में इसका असर द‍िखने वाला है।

उन्होंने बताया कि भारत की बात करें तो भारत का 88 प्रत‍िशत एलपीजी और 20 प्रत‍िशत एलएनजी वहां से आता है। 59 प्रत‍िशत ऑयल वहां से आता है। दूसरा पहलू ये है क‍ि वहां से भारत को 65 से 70 बिलियन डॉलर म‍िलते थे र‍ेम‍िटेंस के रूप में, वो बंद हो गए। इसके अलावा भारतीय कि‍सानों के ल‍िए यूर‍िया और फर्ट‍िलाइजर का 40 प्रत‍िशत कच्‍चा माल वहां से आता था। इसके साथ ही भारत जेनेरिक दवाओं का बड़ा हब बन गया है, उसका 35 से 40 प्रत‍िशत कच्‍चा माल भी ईरान से आता था। भारत की प्‍लास्‍ट‍िक इंडस्‍ट्री का 35 से 40 प्रत‍िशत कच्‍चा माल वहां से म‍िलता था। इसके अलावा भारत के सबसे जरूरी हील‍ियम, जो भारत के सेमीकंडक्टर हब के सपने के ल‍िए सबसे जरूरी चीज है, वह भी 45 प्रत‍िशत वहीं से आता था।

सहगल ने आगे बताया कि इस संघर्ष का असर भारत के दृष्‍ट‍िकोण से देखा जाए तो फ्रेट चार्ज के साथ-साथ इंश्‍योरेंस चार्ज बढ़ जाएंगे। साथ ही इंड‍िया म‍िड‍िल ईस्‍ट इकोनॉम‍िक कोर‍िडोर (आईमैक) एक तरह से खत्‍म ही हो गया है। इसके अलावा यूएई-यूएसए-इंडिया-इजरायल (यूटूआईटू) भी खत्‍म हो गया है। चाबहार बंदरगाह के माध्‍यम से अफगानिस्तान के साथ हमारी सीधी कनेक्‍टिव‍िटी थी, वह अब खत्‍म हो गई है। इसके अलावा नॉर्थ-साउथ कोर‍िडोर, जो रूस और सेंट्रल एश‍िया में व्‍यापार करने का सुगम मार्ग था, वह भी ठप हो गया है। इस ल‍िहाज से पूरी दुन‍िया के साथ-साथ भारत को तो जबरदस्‍त नुकसान है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

MI vs RCB: कोहली-साल्ट के बाद कप्तान रजत पटीदार का वानखेड़े में तहलका, बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 241 रनों का लक्ष्य

MI vs RCB: आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 4 विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. आरसीबी के लिए विराट कोहली, फिल साल्ट और कप्तान रजत पटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाया.

RCB ने शुरुआती 10 ओवरों में की थी शानदार बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत फिल साल्ट और विराट कोहली ने की. आरसीबी के दोनों ओपनर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 71 रन बना दिए थे, फिर 10 ओवर तक विराट कोहली और फिल साल्ट ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 115 रनों की साझेदारी कर दी थी. 

फिल साल्ट ने खेली 78 रनों की तूफानी पारी

इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई. शार्दुल ने फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिल साल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 6 छक्का निकला. 

विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद मैदान पर उतरे ही आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार छक्के-चौकों की बारिश करने लगे. वहीं दूसरे छोर पर आज विराट कोहली धीमे खेले. हालांकि अर्धशतक लगाकर आउट हो गए. हार्दिक पांड्या ने कोहली को पवेलियन भेजा. विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और एक छक्का निकला.  

रजत पटीदार ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा है. पटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. इसके बाद टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की पारी खेलकर आरसीबी के स्कोर को 240 तक पहुंचाया. जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया. 

मुंबई और बेंगलुरु की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

RCB की इम्पैक्ट प्लेयर्स -  रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11:  रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.

MI की इम्पैक्ट प्लेयर्स -  शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा.

यह भी पढ़ें:  232 टी-20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को अब मिला IPL में डेब्यू का मौका, पहले ही मैच में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

अब होगा MI का कमबैक! हार पर हार झेल रही मुंबई के लिए खुशखबरी, आ रहा है 'तूफान'

Mumbai Indians Next Match Will Jacks News: मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आईपीएल 2026 में हार पर हार झेल रही इस टीम से जल्द ही इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स जुड़ने वाले हैं. विल जैक्स के टीम में शामिल होना मुंबई की टीम को मजबूती देगा. इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर है. वहीं, जैक्स गेंदबाजी करते हुए भी अहम मौकों पर विकेट निकालकर देते हैं. Tue, 14 Apr 2026 23:26:31 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर बड़ा दांव..विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:55:25+00:00

Gold Ring Dispute: शादी में सोने की अंगूठी मांगी तो चले लात-घूंसे | Viral Fight Video | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

Iran US Conflict: Strait of Hormuz को लेकर क्यों लड़ रहे America और ईरान ? । Hormuz । War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:09+00:00

Jorginho withdraws criticism of Chappell Roan. #ChappellRoan #Jorginho #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers