Responsive Scrollable Menu

कहीं नहीं पड़ पाई मंदिर की छत तो कहीं दिखती हैं पांडवों की मूर्तियां, मेरठ के शिवालयों की अनोखी मान्यता

सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर अगर आप प्राचीन शिव मंदिरों में दर्शन करना चाहते हैं तो मेरठ और आसपास का क्षेत्र खास हो सकता है. यहां बिलेश्वर नाथ, औघड़नाथ, पांडेश्वर, द्रौपदेश्वर महादेव और बहसूमा के प्राचीन शिव मंदिर समेत कई धार्मिक स्थल हैं. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार कुछ मंदिरों का संबंध पांडवों और महाभारत काल से है, जबकि बिलेश्वर नाथ मंदिर को मंदोदरी की शिव पूजा से जोड़कर देखा जाता है.

Continue reading on the app

Delhi के नरेला में Mercedes कार ने वैगन-आर को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह हरियाणा पुलिस के एक उप-निरीक्षक के बेटे की मर्सिडीज कार की एक दूसरी कार से भिड़ंत हो गई, जिसमें पैदल जा रही 70 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआती जांच के मुताबिक, मामुरपुर इलाके में हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने सुबह आठ बजे मर्सिडीज और मारुति वैगन-आर के बीच टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगन-आर पीछे की तरफ उछल गई और पास में खड़े एक तीन पहिया मालवाहक वाहन से जा टकराई। मर्सिडीज़ चालक की पहचान शुभम के तौर पर हुई है और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वह हरियाणा पुलिस के एक उप-निरीक्षक का बेटा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना के समय वह शराब के नशे में लग रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामुरपुर निवासी उर्मिला मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, वह दोनों वाहनों के बीच फंस गईं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में वैगन आर चालक को मामूली चोटें आईं और उसे इलाज उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद नरेला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नरेला थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के सामने 54 रन पर ढेर बांग्लादेश की टीम, 22 साल के गेंदबाज ने लिए 8 विकेट

Cricket Australia XI vs Bangladesh: बांग्लादेश की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मैदान पर उतरी थी, लेकिन दूसरी पारी में वह सिर्फ 54 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैम्बेल थॉम्सन ने कहर बरपाते हुए 8 बल्लेबाजों को आउट किया. Sun, 9 Aug 2026 11:12:39 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Trust: राम मंदिर के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज | CEO Appointment | Ayodhya News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:41:44+00:00

Air India Pilot Dope Test Fail LIVE: एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट फेल | Delhi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:40:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers