Responsive Scrollable Menu

'मैं प्रोटेस्ट करुंगा...' टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का चयन नहीं होने पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, जानें क्या कहा?

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में देश और दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स धमाल मचा रहे हैं. आए दिन किसी न किसी मैच में कोई न कोई हीरो बनकर उभरता है. आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में भी भारत के एक स्टार खिलाड़ी ने धमाल मचा दिया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं, जो लगातार बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. अय्यर ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, इसके बाद भी उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था. 

श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को बतौर कप्तान फाइनल में पहुंचाया था. उन्होंने आईपीएल 2026 में 17 मैचों में 6 अर्धशतकों के साथ 604 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 97 रन रहा था. इसके बाद भी उन्हें भारत की टी20 टीम से दरकिनार कर दिया गया.

अय्यर ने फिर दिखाया बल्ले का दम

अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 अप्रैल को आईपीएल के 17वें मुकाबले में अय्यर ने मुश्किल परिस्थिति में 33 बॉल में 5 चौके और 5 छक्के के साथ 69 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. इस पारी के दौरान अय्यर का स्ट्राइक रेट 209.09 का था. 

अय्यर को नहीं मिली जगह तो करेंगे विरोध - मनोज तिवार

श्रेयस अय्यर के इस प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने उनको भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा कि, 'अगर इस बार श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में नहीं चुना गया, तो हम उनके लिए विरोध करेंगे'.

इस दौरान मनोज तिवारी के साथ चर्चा में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे. उन्होंने भी टी20 क्रिकेट में अय्यर के लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं. सहवाग ने मनोज तिवारी के अय्यर के लिए विरोध करने की बात का समर्थन किया है.

सहवाग ने भी अय्यर को लेकर बोली बड़ी बात

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में भी 50 रन बनाए थे. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए गेम खत्म किया और उन्होंने इस मैच में भी ऐसा ही किया. इसमें कोई शक नहीं कि उनके ओपनर्स ने शानदार शुरुआत की, लेकिन उन्होंने पंजाब के लिए गेम खत्म नहीं किया. मुझे हैरानी है कि आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने और पंजाब किंग्स के लिए रेगुलर अच्छा खेलने के बाद भी वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए. मुझे उम्मीद है कि वह और बेहतर होंगे और आखिरकार अगले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह बनाएंगे'.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगी मैनेजर की गलती की सजा? सख्त हैं मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़े बहुत IPL के नियम

Continue reading on the app

यूके और ऑस्ट्रेलिया ने ईरान-यूएस की वार्ता विफल होने पर जताई निराशा, सीजफायर की प्राथमिकता पर दिया जोर

अबू धाबी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई विफल वार्ता पर काफी निराशा जताई है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने भी सीजफायर को जारी रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है।

वेस स्ट्रीटिंग ने स्काई न्यूज को बताया, “यह साफ तौर पर निराशाजनक है कि हमने अभी तक बातचीत में कोई सफलता और ईरान में इस टिकाऊ युद्ध का अंत नहीं देखा है।जैसा कि डिप्लोमेसी में हमेशा होता है, आप तब तक फेल होते हैं जब तक आप सफल नहीं हो जाते। इसलिए भले ही ये बातचीत सफल न हुई हो, इसका मतलब यह नहीं है कि कोशिश करते रहने में कोई फायदा नहीं है।”

ऑस्ट्रेलिया ने भी बातचीत में कोई प्रोग्रेस न होने पर निराशा जताई। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने एक बयान में कहा, “अब प्राथमिकता सीजफायर जारी रखना और बातचीत पर वापस लौटना होनी चाहिए। यह निराशाजनक है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है।”

वहीं ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि कोई भी बातचीत शर्तों के आधार पर सफल नहीं हो सकती है। जानना चाहते हैं कि बातचीत सफल क्यों नहीं हुई?

ईरानी नेता ने अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस कथन को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था, ईरान ने हमारी शर्तें न मानने का फैसला किया है।

मोहम्मद जवाद जरीफ ने लिखा, कोई भी बातचीत कम से कम ईरान के साथ हमारी/आपकी शर्तों के आधार पर सफल नहीं होगी। अमेरिका को सीखना चाहिए। आप ईरान पर शर्तें थोप नहीं सकते। सीखने में अभी देर नहीं हुई है।

सरकारी न्यूज एजेंसी एसएनएन के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने जासूसी के मामले में कम से कम 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस समूह पर सर्विस सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सेंसिटिव जगहों को शेयर करके अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर काम करने का आरोप था। अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सैटेलाइट इक्विपमेंट और हथियार भी जब्त किए हैं।

ईरान ने हाल के झगड़े के बीच जासूसी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल अमेरिका और इजरायल के साथ 12 दिन की लड़ाई के बाद भी कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

11वें ओवर की वो दो गेंदें, जिसने केकेआर के अरमानों पर फेर दिया पानी, बना मैच का टर्निंग पॉइंट

KKR vs CSK Turning Point Noor Ahmed Over: रुतुराज गायकवाड़ ने पारी के 11वें ओवर की जिम्मेदारी नूर अहमद को सौंपी. बस इसी ओवर में केकेआर से मुकाबला काफी दूर चला गया. नूर ने पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को चलता किया और अगली ही गेंद पर विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आउट कर केकेआर की कमर तोड़ दी. यहां से केकेआर को वापसी करना मुश्किल हो गया. Wed, 15 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers