Responsive Scrollable Menu

Manipur में सभी समुदायों के लिए खुलेंगे National Highway, CM का ऐलान

इंफाल, आठ अगस्त मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों को सभी समुदायों के लोगों की निर्बाध आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया जायेगा। सिंह ने कुकी-बहुल कांगपोकपी जिले के दौरे के दौरान यह घोषणा की, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (इंफाल-दीमापुर) और राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (इंफाल-सिलचर) पर कुछ समुदायों के लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही है।

दोनों राजमार्ग कांगपोकपी जिले से होकर गुजरते हैं। कांगपोकपी पहुंचने पर सिंह का किपगेन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि मणिपुर का इतिहास लगभग तीन हजार साल पुराना है और राज्य की सीमाओं को आकार देने में सभी समुदायों का योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के भू-भाग की रक्षा के लिए विभिन्न समुदायों के लोगों ने बलिदान दिया है। सिंह ने कहा, ‘‘जो संघर्ष हुआ है, उसके कारण आने वाली पीढ़ियां प्रभावित हुई हैं। इसके प्रभाव को कम करने के लिए इंफाल-दीमापुर बस सेवा बहुत जल्द सभी समुदायों के लोगों के लिए फिर से शुरू की जायेगी।’’ उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वार्थपूर्ण हितों वाले कुछ समूह लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर संकट का कोई न कोई समाधान जरूर होता है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से एक-दूसरे पर भरोसा करने और एक-दूसरे का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले खुद को भारतीय और उसके बाद मणिपुरी मानना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा रहेगा और कांगपोकपी जिले के विकास के बिना मणिपुर की प्रगति अधूरी रहेगी। कांगपोकपी जिला मुख्यालय में एक डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि सभी लोगों को पुरानी बातों को भूलकर एक-दूसरे को माफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार संघर्ष से उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से ले रही है।

सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन और राजग के विधायकों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि इंफाल-गुवाहाटी बस सेवा जल्द ही फिर से शुरू की जायेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग सभी समुदायों के लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन कदमों से आवागमन और संपर्क बेहतर होगा, आपसी विश्वास फिर से कायम होगा और लोगों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। आइए, हम सभी शांति, मेल-मिलाप और उम्मीद के साथ एक शांतिपूर्ण और एकजुट मणिपुर के लिए मिलकर आगे बढ़ें।’’ इस मौके पर किपगेन ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पूरे देश की संपत्ति हैं और उन पर सभी लोगों की पहुंच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग किसी एक व्यक्ति या समूह की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की संपत्ति हैं। मैं भी इस बात से सहमत हूं कि राजमार्गों पर सभी लोगों की आवाजाही की अनुमति होनी चाहिए।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi का Prayagraj दौरा फ्लॉप रहा, Keshav Prasad Maurya ने बोला हमला

लखनऊ, आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रयागराज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया। मौर्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये संदेश में गांधी के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी का भी सहयोग होने का दावा करते हुए कहा, ‘‘सपा बहादुर अखिलेश यादव जी के खुल्लम-खुल्ला समर्थन तथा सपा और कांग्रेस गठबंधन की पूरी ताकत के बावजूद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी का प्रयागराज दौरा फ्लॉप शो साबित हुआ।’’ उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को ‘छात्रों का कार्यक्रम’ बताकर राजनीतिक असफलता पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘देश की तरुणाई कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में भागीदार है, वहां के सवालों पर चुप्पी और भाजपा शासित राज्यों में उन्हीं मुद्दों पर हल्ला-गुल्ला।

अखिलेश यादव का सहारा भी प्रयागराज में राहुल गांधी के लिए तिनका साबित हुआ।’’ उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस चाहे जितना गठबंधन और राजनीतिक जोड़-तोड़ कर लें, उत्तर प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ है। उप मुख्यमंत्री ने पोस्ट में यह भी दावा किया कि प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ था, है और रहेगा। उन्होंने दावा किया कि यही जनसमर्थन 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन को परास्त करेगा और उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाएगा।

राहुल गांधी ने आज प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर देश के छात्रों के साथ अन्याय करने के आरोप लगाये और युवाओं का आह्वान किया कि वे नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत से देश के तंत्र को बदलें।

Continue reading on the app

  Sports

क्या वह 15 साल का है? वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर ब्रेट ली का बेबाक बयान, बोले- अगर 17-18 का भी है तो क्या हुआ

brett lee statement on vaibhav sooryavanshi: युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की उम्र का मुद्दा कई बार चर्चा का विषय बना है. अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ब्रेट ली के एक बयान ने इसे सुर्खियों में ला दिया है. हालांकि, ब्रेट ली का मानना है कि कि अगर वह 17-18 साल का भी है तो क्या फर्क पड़ता है. उनके बयान से साफ झलका है कि वह उम्र से ज्यादा टैलेंट को महत्व देने की बात कर रहे हैं. Sun, 9 Aug 2026 12:43:17 +0530

  Videos
See all

CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:14:07+00:00

Mumbai में ऑटो पर गिरा लोहे का खंभा | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers