मध्य प्रदेश: 14 अप्रैल को बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक, इन मुद्दों रहेगा फोकस, सीएम समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
14 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन होगा। संगठन व सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर रहेगा।
वहीं राज्य सरकार से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा औ के साथ संसद में पारित नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके माध्यम से महिलाओं के बीच अपनी पैठ और मजबूत करने की योजना है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को दिवाली तक लागू करने के संबंध में भी चर्चा होने की संभावना है। राज्य सरकार ने आगामी छह महीनों के भीतर यूसीसी लागू करने का लक्ष्य रखा है, ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक में राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से यूसीसी पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में पार्टी के आगामी बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।
खास बात ये है कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद यह इस नई कोर कमेटी की पहली औपचारिक बैठक होने जा रही है, ऐसे में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं जून में मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव भी होने है, जिसको लेकर भी भाजपा में मंथन चल रहा है। चर्चा तो ये भी है कि बीजेपी ने एक नया कोर ग्रुप तैयार किया है जिसमें 15 सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।
बैठक में शामिल हो सकते हैं ये बड़े नेता
जानकारी के अनुसार इस कोर कमेटी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश शामिल हो सकती है। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह भी भाग ले सकते हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस रणनीतिक चर्चा का हिस्सा हो सकते हैं।
आशा भोसले के निधन पर गौतम अदाणी ने जताया शोक, कहा- पीढ़ियों तक गूंजेगी उनकी अमर विरासत
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन पर, देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रविवार शोक जताया और कहा कि उनकी अमर विरासत पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौतम अदाणी ने आशा भोसले के गाने अभी ना जाना छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं... को याद करते हुए लिखा, भारत का दिल आशा जी को जाने देने के लिए कभी तैयार नहीं था। वह अपने पीछे एक अमर विरासत छोड़ गई हैं जो घरों, यादों और पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी। आपकी मधुर धुनें अमर हैं। ऊं शांति।
प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है और उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
आशा भोसले के बेटे आनंद ने मीडिया से कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन होंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर हजारों गाने गाए। उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, ये मेरा दिल, चुरा लिया है तुमने, इन आंखों की मस्ती के और दिल चीज क्या है जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया।
उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया। वह दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी शामिल रहीं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation



















