Responsive Scrollable Menu

US-Iran Peace Talks विफल होने पर क्या बोले इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu?

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को सफल बताते हुए कहा कि इजरायल ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और ईरान के परमाणु व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

नेतन्याहू की तीखी प्रतिक्रिया

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने हमास, हिजबुल्लाह, हूती और अन्य आतंकी गुटों के जरिए इजरायल को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन अब पासा पलट चुका है। उन्होंने कहा, 'ईरान हमारा गला घोंटना चाह रहा था, लेकिन अब हम उनका गला घोंट रहे हैं। जो देश हमें खत्म करने की धमकी देता था, वह अब खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुआ और अभियान अभी जारी है।
 

इसे भी पढ़ें: JD Vance के बाद Iranian Delegation भी इस्लामाबाद से लौटा, Pakistan ने की अपील


अमेरिका ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

रविवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विफलता के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'अमेरिका अपनी 'रेड लाइन्स' पर कायम है और ईरान ने शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। वार्ता का विफल होना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। कोई समझौता न होने के कारण अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वापस लौट रहा है।'
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks । बेनतीजा बैठक के बाद इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे JD Vance, ईरान के अड़ियल रुख की आलोचना की


ईरान ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

दूसरी ओर, ईरान ने बातचीत टूटने का पूरा दोष अमेरिका पर मढ़ा है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने शांति के लिए कई प्रस्ताव पेश किए थे, लेकिन अमेरिका की 'अनुचित मांगों' और अड़ियल रुख के कारण बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस विफलता के बाद क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Continue reading on the app

Singer Asha Bhosle Passes Away: भरणी नक्षत्र में जन्मी थीं गायिका आशा भोसले, जानें क्यों माना जाता है ये खास

Singer Asha bhosle birth Star: मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं. आशा भोसले की अविश्वसनीय सफलता और उनकी आवाज की खनक के पीछे उनकी मेहनत तो थी ही, लेकिन जिस नक्षत्र में उनका जन्म हुआ था उसे कला, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं किस नक्षत्र में जन्मी थीं गायिका आशा भोसले और उसका ज्योतिष में क्या महत्व है.

Continue reading on the app

  Sports

इकाना के जिन्न से परेशान ऋषभ पंत, टीम के हर खिलाड़ी को कर रहा है परेशान, घरेलू मैदान से जंग लड़ रहा कप्तान

इस सीजन में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, का अपना लगातार दूसरा घरेलू मैच हार गए.  विडंबना देखिए, इस सीजन की दोनों जीतें बाहर मिलीं, ईडन गार्डन्स और हैदराबाद में.  जिसे वे अपना 'गढ़' कहते हैं, वह इकाना उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है.  Tue, 14 Apr 2026 19:22:23 +0530

  Videos
See all

Shorts | 'मैं बीजेपी का सिपाही...- Vijay Sinha | Bihar Politics | Samrat Chaudhary | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:04:02+00:00

Shorts | थाने में आया जिन्न फिर पुलिस ने जो किया | #viralvideo #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:05:23+00:00

Bihar News: Samrat Chaudhary के सीएम बनने पर Giriraj Singh ने क्या बोल चौंकाया? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:07:29+00:00

Halla Bol: Congress सत्ता की भूखी नहीं-Abhay Dubey, BJP में अनुशासन- Rakhee Rathore | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers