Responsive Scrollable Menu

Asha Bhosle Favorite Food: आशा भोसले को सबसे ज्यादा पसंद थे दाल-चावल, खुद बनाती थीं मिर्च का अचार

Asha Bhosle Favorite Food: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. अपने शानदार संगीत करियर के साथ-साथ वे अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए भी जानी जाती थीं. उन्हें दाल-चावल और घर का बना मिर्च का अचार बेहद पसंद था, जो उनके जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है.

Continue reading on the app

अधिकमास में बिलकुल ना करें ये गलतियां, इन नियमों का ध्यान रखना है जरूरी

हिन्दू धर्म में अलग अलग महीनों का विशेष महत्त्व माना गया यहीं। अलग-अलग दिन पर आने वाली तिथियों, व्रत और उपवास को लेकर विशेष मान्यताएं हैं। जिस महीने में सूर्य संक्रांति नहीं आती है तब अधिकमास माना जाता है।

ऐसा कहते हैं कि जो व्यक्ति इस महीने में दान धर्म करता है, उसे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना भी जरूरी माना गया है। चलिए आप को इन नियमों के बारे में बता देते हैं।

कब से शुरू हो रहा अधिकमास

वैदिक पंचांग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल ज्येष्ठ का महीना अधिक मास का होने वाला है। इसकी शुरुआत 17 मई 2026 दिन रविवार से होने वाली है। इसका समापन 15 जून 2026 को होगा। अधिक मास के दौरान की गई पूजा अन्य महीनों की अपेक्षा ज्यादा फलदायक होती है।

अधिक मास में क्या करें?

  • इस महीने में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना गया है। इस महीने में विष्णु सहस्रनाम और पुरुष सूक्त का पाठ करजा भी कल्याणकारी माना गया है। इस महीने में श्रीमद् भागवत कथा और गीता पाठ करना भी शुभ माना गया है।
  • इस महीने में व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, वस्त्र, जल और दीपदान करना चाहिए। कांसे के बर्तन में मालपुआ रखकर दान करना भी बहुत शुभ माना गया है।
  • अगर शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नदी या तलाब में नहीं जा सकते हैं तो घर में पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

गलती से भी ना करें ये काम

  • अधिक मास के दौरान शादी, सगाई, गृह प्रवेश, जनेऊ और मुंडन संस्कार नहीं किए जाते हैं। इस समय घर का निर्माण भी नहीं किया जाता है।
  • अगर कोई नया कारोबार शुरू करना है या फिर गाड़ी और प्लॉट खरीदना है, तो ये भी नहीं किया जाता है।
  • इस महीने में लहसुन, प्याज और मांस मदिरा का सेवन करना भी वर्जित माना गया है।
  • अगर शुभ परिणाम चाहते हैं तो झूठ बिल्कुल ना बोलें। किसी तरह के वाद विवाद में ना पड़ें। इससे सारे पुण्यफल नष्ट हो जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

  Sports

अमेठी में खेल प्रशिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, ₹1.50 लाख मासिक मानदेय के साथ आवेदन शुरू

अमेठी, उत्तर प्रदेश में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे गए है. हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और जूडो-कराटे सहित कई खेलों के लिए 16 पदों पर भर्ती होगी. चयनित प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रति माह लगभग 1.50 लाख रुपये मानदेय दिया जाएगा. Tue, 14 Apr 2026 21:15:57 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | BIHAR में अब NITISH KUMAR नहीं, देखिए NITISH KUMAR का पुराना इंटरव्यू! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:06:31+00:00

CM Mamata Banerjee ने की शिव की पूजा | #mamatabanerjee #bengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:10:44+00:00

Black and White Full Episode: America ने Iran के 10 बंदरगाहों की नाकेबंदी की | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:07:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: हड़बड़ाए ट्रंप ने पीएम मोदी को अचानक फोन लगाकर क्या बात की? Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers