Responsive Scrollable Menu

अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गई आशा भोसले? कितने देशों में था कारोबार

अपनी आवाज से सभी दीवाना बना देने वाली लेजेंड्री सिंगर और लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले 92 वर्ष की उम्र इस दुनिया को छोड़कर चली गई. बीते कुछ दिनों से वो बीमार थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गईं.

Continue reading on the app

मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते तय करेंगे बाजार का रुझान

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान वार्ता, तिमाही नतीजे और घरेलू आर्थिक आंकड़े शेयर बाजार की आगे की चाल तय करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है। ऐसे में अब दोनों देश आगे क्या कदम उठाते हैं इस पर आने वाले हफ्ते में निवेशकों की निगाहें रहेंगी।

वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) के नतीजों का दौर शुरू हो गया है। अगले हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक, तेजस नेटवर्क, क्रिसिल, एचडीएफसी एएमसी, एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक तिमाही नतीजे जारी करेंगे।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की चाल को प्रभावित करेंगी। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्तों का सीजफायर होने के कारण कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है।

भारत में 13 अप्रैल को खुदरा महंगाई और 14 अप्रैल को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। वहीं, 15 अप्रैल को सरकार बेरोजगारी, आयात-निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी करेगी। इन आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

बीते हफ्ते शेयर बाजार का प्रदर्शन शानदार रहा। 6-10 मार्च की अवधि में सेंसेक्स 4,230.70 अंक या 5.77 प्रतिशत बढ़कर 77,550.25 और निफ्टी 1,337.50 अंक या 5.89 प्रतिशत की बढ़कर 24,050.60 पर था।

इस दौरान निफ्टी रियल्टी 12.97 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 10.59 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 9.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 9.20 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 9.04 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 8.57 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 7.92 प्रतिशत की बढ़त की साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांकों में शामिल थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 4,166.90 अंक या 7.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,843.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1,189.60 अंक या 7.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,840.10 पर बंद हुआ।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir: देश के लिए दुश्मनी ले रहे हैं गौतम गंभीर, ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को संभालना हो जाएगा मुश्किल

Munaf Patel on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को लेकर काफी बयान आते रहते हैं. कुछ उनके पक्ष में होते हैं तो कुछ विरोध में. अब मुनाफ पटेल ने गंभीर की कोचिंग पर धधकता बयान दिया है. Wed, 15 Apr 2026 07:01:05 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:12+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers