Responsive Scrollable Menu

‘कहीं पाप ना लग जाए मुझे…’, चित्रकूट का गजब चोर, मुस्लिम साथी से करवाता मंदिरों में चोरी, इन दो दिनों में करता खास परहेज

Anokha Chor: चित्रकूट पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक अनोखे गिरोह को पकड़ा है. गिरोह का सरगना विजय शुक्ला पाप के डर से खुद मंदिर में चोरी नहीं करता था, बल्कि उसने इसके लिए मुस्लिम साथी बाबरशाह को रखा था. वह मंगलवार-शनिवार को रैकी करता और बाकी दिन चोरी. पुलिस ने चोरी के आभूषणों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading on the app

Vasundhara Raje के 'दर्द' पर Gehlot-Akhilesh का मरहम, Rajasthan BJP में मची सियासी हलचल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक हालिया बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। मनोहर थाना में एक जनसभा के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है।

वसुंधरा राजे ने क्या कहा?

जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं पर बात करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, 'आप लोग अपना प्यार और भरोसा बनाए रखें। छोटी-मोटी दिक्कतें तो होती रहती हैं। किसी का घर नहीं बन पा रहा, किसी को मुआवजा नहीं मिला... मेरे साथ भी ऐसा होता है, मैं तो अपने लिए भी कुछ नहीं कर पाई। मैंने अपना सब कुछ खो दिया। मैं खुद को भी नहीं बचा पाई।' इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या राजे मुख्यमंत्री पद न मिलने का दुख प्रकट कर रही हैं।
 

इसे भी पढ़ें: US-Pakistan के सीक्रेट तालमेल पर Shashi Tharoor ने उठाए गंभीर सवाल, भारत को दी ये नसीहत


मदन राठौड़ का 'मारवाड़ी दोहा'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजे के बयान पर पलटवार करते हुए बीकानेर में कहा, 'वसुंधरा जी के सारे काम हो रहे हैं। वह खुद को कैसे नहीं बचा पाईं? हर बार कोई एक ही व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।' इस दौरान उन्होंने एक मारवाड़ी दोहा सुनाकर मामले को और गरमा दिया, 'चिट्ठी (चपाती) चूर-चूर करे, मांगे दाल और घी। मोदी से कौन झगड़ा करे, चिट्ठी खाने नाल।'

इसका अर्थ समझाते हुए राठौड़ ने संकेत दिया कि जो मिल रहा है उसे स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि मोदी से कोई मुकाबला नहीं कर सकता। इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक एक बड़े सियासी संदेश के रूप में देख रहे हैं।

राजे के समर्थन में उतरे अखिलेश और गहलोत

जयपुर दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजे का समर्थन करते हुए कहा, 'अगर वसुंधरा जी मुख्यमंत्री होतीं, तो शायद और बेहतर काम होता।' इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सहमति जताई, जिससे भाजपा के अंदरूनी कलह को हवा मिली।
 

इसे भी पढ़ें: Land for Jobs Scam: लालू यादव ने Delhi High Court को दी चुनौती, अब Supreme Court में होगी सुनवाई


वसुंधरा राजे की सफाई

विवाद बढ़ता देख वसुंधरा राजे ने स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'धौलपुर में जब मेरे घर के सामने से नेशनल हाईवे गुजरा, तो मुझे अपनी चारदीवारी पीछे हटानी पड़ी थी। नियमों की वजह से मैं अपना खुद का घर भी नहीं बचा पाई थी। मैंने इसी का उदाहरण दिया था कि जब मैं अपना घर नहीं बचा सकी, तो किसी और का घर कैसे बचा सकती हूं?' राजे ने अंत में कहा कि उनके लिए जनता के प्यार से बड़ा कोई पद नहीं है और यह बयान तोड़-मरोड़कर पेश करना विरोधियों की एक साजिश है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में CSK की दमदार वापसी, इस स्थान पर लगाई छलांग, KKR का बुरा हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आसान जीत हासिल की. जिसका फायदा उसे पॉइंट्स टेबल में भी मिला है. Tue, 14 Apr 2026 23:43:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | बिहार के बहाने PM Modi का बड़ा सियासी मास्टरस्ट्रोक.. कैसे बदल दिया पूरा गेम? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T23:05:00+00:00

Trump की Hormuz ब्लॉक करने की धमकी, भारत में गैस संकट और दुनिया भर में तेल की कीमतों पर असर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T22:45:03+00:00

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर सियासत गरम, Delimitation के जाल में अटका मामला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T22:35:00+00:00

Iran America War Update: आधी रात आई ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर | US Iran Ceasefire Update | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T23:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers