Responsive Scrollable Menu

टिप्स:इंटरव्यू में पहले 30 सेकेंड सबसे जरूरी, शुरुआत‎ मजबूत हो; गलत बॉडी लैंग्वेज के कारण 65% उम्मीदवार हो जाते हैं रिजेक्ट‎

एआई के दौर में किसी भी नौकरी‎ के लिए परफेक्ट रेज्यूमे बनाना‎ आसान हो गया है, लेकिन ‎इंटरव्यू क्रैक करना अब भी‎ असली परीक्षा है। Market.biz‎ के आंकड़े बताते हैं कि 65% ‎इंटरव्यूअर्स उन उम्मीदवारों को‎ तुरंत रिजेक्ट कर देते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं होती। वहीं 33% रिक्रूटर्स इंटरव्यू के‎ पहले 90 सेकेंड में ही फैसला‎ कर लेते हैं। हार्वर्ड की रिसर्च भी कहती है कि पहले 30 सेकेंड में‎ ही आपकी छवि बन जाती है। ‎ऐसे में जानते हैं इंटरव्यू क्रैक ‎करने की जरूरी टिप्स।‎ इंटरव्यू क्रैक करने के 4 गोल्डन रूल‎ 1. 30 सेकेंड रूल अपनाएं‎ इंटरव्यू में शुरू के 30 सेकेंड सबसे ‎जरूरी होते हैं। ऐसे में शुरुआत मजबूत‎ होना जरूरी है... आत्मविश्वास भरा ‎परिचय दें, बॉडी लैंग्वेज संतुलित रखें‎ और अपने जवाब स्पष्ट व सीधे रखें।‎ 2. कंपनी की जानकारी रखें‎ कंपनी का काम और उसका कल्चर‎ समझना चाहिए, जिस रोल के लिए जा‎ रहे हैं उसकी जरूरतों को जानना चाहिए‎ और इंडस्ट्री में क्या ट्रेंड चल रहा है इस ‎पर भी जानकारी होनी चाहिए।‎ 3. डेटा नहीं, ‘कहानी’ सुनाएं‎ डेटा से ज्यादा लोग कहानियों से जुड़ते‎ हैं, इसलिए इंटरव्यू में अपने अनुभव को ‎कहानी की तरह पेश करें... पहले से 2-3‎ मजबूत उदाहरण तैयार रखें।‎ 4. इंटरव्यू को सामान्य ‎बातचीत जैसा बनाएं‎ इंटरव्यू को एकतरफा सवाल-‎जवाब के बजाय एक सामान्य‎ बातचीत की तरह लें। इंटरव्यूअर ‎की बात ध्यान से सुनें और ‎बीच-बीच में उनसे जुड़े सवाल‎ भी पूछें, जैसे टीम कैसे काम‎ करती है या इस भूमिका में‎ रोजाना क्या जिम्मेदारियां होंगी।‎ इंटरव्यू में पूछ जाने वाले जरूरी सवाल Q. पांच साल बाद आप खुद को कहां देखते हैं?‎ भले यह सवाल पुराना लगे, लेकिन इंटरव्यूअर इससे आपकी सीखने की‎इच्छा और ग्रोथ माइंडसेट समझना चाहता है। इसलिए यह बताएं कि‎आप आगे क्या सीखना चाहते हैं और अपनी स्किल्स को कैसे बेहतर ‎करेंगे... अगर आपका उत्तर बुलेट पॉइंट्स में होगा तो बेहतर है।‎ Q. सबसे पहला सवाल... अपने बारे में बताएं?‎ यह सवाल आसान लगता है, लेकिन कई लोग यहीं अटक जाते हैं। ‎अक्सर उम्मीदवार पर्सनल लाइफ बताने लगते हैं या बिना स्ट्रक्चर के ‎बात करते हैं। सही तरीका यह है कि जवाब में अपने काम, स्किल और‎ अनुभव पर फोकस रखें, अपनी प्रोफेशनल जर्नी को छोटे और साफ ‎तरीके से बताएं और किसी एक उपलब्धि का उदाहरण जरूर जोड़ें।‎ Q. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?‎ यहां सबसे ज्यादा गलती होती है। " मैं बहुत मेहनती हूं'' या " मैं परफेक्शनिस्ट‎हूं'' जैसे जवाब नकली लगते हैं। बेहतर है कि आप अपनी एक छोटी, असली‎कमजोरी बताएं और साथ में यह भी समझाएं कि उसे सुधारने के लिए क्या‎कर रहे हैं। यानी फोकस सिर्फ कमजोरी पर नहीं होना चाहिए, बल्कि सीखने‎ और सुधारने की सोच पर होना चाहिए।‎

Continue reading on the app

Asha Bhosle की बिगड़ी तबीयत, PM मोदी ने किया रिएक्ट, बोले- मुझे चिंता…

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की बीते दिन तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सिंगर की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर जगह उनके चर्चा हो रही थी।

बता दें कि आशा की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर यह बताया था कि उनकी दादी को कमजोरी और सीने में इंफेक्शन होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन भी सामने आया है।

PM मोदी ने दिया रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। भारत के जरिए उन्होंने बताया है कि सिंगर की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की खबर सुनने के बाद उन्हें चिंता हो रही है। प्रधानमंत्री ने लिखा यह सुनकर बहुत चिंता हुई की आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

क्यों किया गया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अप्रैल को आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहले दावा किया जा रहा था कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया है और हालात क्रिटिकल है। लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट कर यह बताया था कि उनकी दादी को एडमिट क्यों किया गया है। जनाई ने कहा था कि आशा को काफी ज्यादा थकान हो रही है और चेस्ट इंफेक्शन हो रहा है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है और जल्दी ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने फैंस से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zanai Bhosle???? (@zanaibhosle)

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi Target: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले सेट किए थे 2 टारगेट, पहला हुआ पूरा अब दूसरे की बारी

Vaibhav Suryavanshi Target: क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही बोला था कि वो जसप्रीत बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारना चाहते हैं. उनका ये टारगेट पूरा हो चुका है. अब वो क्रिस गेल के आईपीएल में बनाए 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. Wed, 15 Apr 2026 06:10:06 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:12+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers