Snakebites Preventing Tips: सांप काट ले तो भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, एक चूक पड़ सकती है जान पर भारी
What to Do In Case of Snakebite: बारिश और सावन के मौसम में सांपों के बिलों से बाहर निकलने के कारण सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है. अलवर के भिवाड़ी में डॉक्टर रूप सिंह ने लोगों को सांप काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते, इसलिए सांप के प्रकार को लेकर खुद अनुमान लगाने के बजाय मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलानी चाहिए. सांप काटने के बाद प्रभावित हिस्से को साफ पानी से धोकर उसे ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए. घाव पर रस्सी या कसकर पट्टी बांधने, कट लगाने और जहर चूसने से बचना चाहिए. मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाना सबसे जरूरी है. बेहोशी या सांस और धड़कन रुकने जैसी स्थिति में CPR मददगार हो सकती है. सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी-स्नेक वेनम सहित जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहती है.
Darbhanga News: जलेबी की 100 साल पुरानी दुकान, एक दिन में 150 किलो तक बिक्री, खासियत जान मुंह में आ जाएगा पानी
दरभंगा की एक 100 साल पुरानी जलेबी की दुकान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाती है। यह दुकान आजादी से पहले से जलेबी बना रही है और 15 अगस्त को यहां लगभग 150 किलो जलेबी की बिक्री होती है, जिसे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









