Responsive Scrollable Menu

माइलेज और पावर का डबल डोज! होंडा ला रही है भारत में 3 नई हाइब्रिड SUV

होंडा भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तीन नई हाइब्रिड SUV लाने की तैयारी में है. Honda Elevate हाइब्रिड, Honda ZR-V और नई 7-सीटर SUV इसमें शामिल हैं. ये बेहतर माइलेज, एडवांस फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ आएंगी, जो SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर देंगी.

Continue reading on the app

Asha Bhosle: कैसी है दिग्गज सिंगर आशा भोसले की तबीयत, पोती ने दिया हेल्थ अपडेट; PM मोदी ने जताई चिंता

Asha Bhosle Healthy Update: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) को 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी पोती ने हेल्थ अपडेट जारी कर बताया कि थकान और सीने में संक्रमण के चलते गायिका को भर्ती किया गया है।

दिल से जुड़ी समस्या की खबर

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पोती ने बताया असली कारण

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि गायिका को थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की।

पीएम ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री ने आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने पर गहरी चिंता जताई और उनके अच्छे स्वास्थ्य व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर लिखा - आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरी चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

डॉक्टर कर रहे हैं निगरानी

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, आशा भोसले का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है।

संगीत की दुनिया की दिग्गज

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे बड़ी गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं और कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है।

साल 2006 में उन्होंने खुद बताया था कि वे करीब 12,000 गाने गा चुकी हैं। उनका पहला गाना मराठी फिल्म ‘माझा बल’ (1943) में था, जबकि हिंदी फिल्मों में उन्होंने ‘चुनरिया’ (1948) से पहचान बनाई।

कई बड़े सम्मान से नवाजी गई

Asha Bhosle Healthy Update

आशा भोसले को 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला है। इसके अलावा उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे देश के बड़े सम्मान भी मिल चुके हैं।

फैंस कर रहे दुआ

आशा भोसले की तबीयत की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सभी को उनके जल्द स्वस्थ होने का इंतजार है।

यह भी पढ़े -  अमिताभ बच्चन का पोस्ट पढ़कर टेंशन में आए फैंस! समय रैना के जोक से मायूस हुए बिग बी?

Continue reading on the app

  Sports

IPL को एक बार फिर 7 समंदर पार ले जाने की तैयारी, अबकी बार किस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

इंडियन प्रीमियर लीग की फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीसीसीआई कई बार मुकाबलों को भारत के बाहर करा चुका है. आईपीएल ने कभी भी सीमाओं को पार करने से परहेज नहीं किया है, चाहे वह संयुक्त अरब अमीरात हो या दक्षिण अफ्रीका. अब आईपीएल शायद अपनी सबसे बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है. Wed, 15 Apr 2026 07:27:32 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:12+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers