Uttarakhand: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, STF की बड़ी कार्रवाई, एक सदस्य गिरफ्तार
उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है, जो देहरादून के शिमला बाईपास इलाके का रहने वाला है।
STF की टीम को पहले से इनपुट मिल रहा था कि कुछ लोग बाहरी राज्यों से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवा रहे हैं। इसके बाद इन लाइसेंस को उत्तराखंड में फर्जी एनओसी के जरिए ट्रांसफर कराकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। मामला गंभीर होने के चलते क्लेमेनटाउन थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, वह चौंकाने वाला था। आरोपी का लाइसेंस अमृतसर (पंजाब) से ट्रांसफर दिखाया गया था, लेकिन जब इसकी जांच की गई तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद STF ने शनिवार रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, बल्कि बड़े स्तर पर ऐसे फर्जी लाइसेंस अलग-अलग जिलों में बनवाए गए हैं। STF अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने साफ किया है कि ऐसे सभी संदिग्ध लाइसेंस धारकों की पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
Nifty में 7% की रिकवरी, बीत गया मार्केट का बुरा दौर? एक्सपर्ट ने दो सेक्टर्स पर लगाया दांव तो एक से बनाई दूरी
Stock Market Outlook: घरेलू स्टॉक मार्केट में इस महीने जोरदार रिकवरी दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इस महीने अप्रैल में 7-7% से अधिक रिकवर हो चुके हैं लेकिन प्राइम सिक्योरिटीज के सीएमडी एन जयकुमार के मुताबिक अब इनमें अधिक तेजी की गुंजाइश फिलहाल कम है। साथ ही उन्होंने एक सेक्टर से दूर रहने की सलाह दी तो दो सेक्टर्स पर दांव लगाया है। डिटेल्स में पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





