Responsive Scrollable Menu

द ट्रायल के बाद एक बार फिर छाएगा काजोल का जलवा, एक्शन करती आएंगी नजर

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाना जाता है। इतने सालों से अपने बेहतरीन अभिनय के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल की है। बड़े पर्दे के साथ-साथ उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्ट्रेस को द ट्रायल रन और मां जैसी शानदार कहानियों का हिस्सा बनते हुए देखा जा चुका है। आने वाले दिनों में उन्हें एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते देखा जाने वाला है। खबरों के मुताबिक उन्हें अपनी नई फिल्म महाराग्नि क्वीन ऑफ़ क्वींस में दमदार अवतार में देखा जाने वाला है।

गुंडों का खात्मा करती नजर आएंगी काजोल

महारागिनी क्वींस ऑफ क्वींस एक ऐसी फिल्म है, जिसमें काजोल के साथ प्रभु देवा को देखा जाने वाला है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक्ट्रेस को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। ये फिल्म मां बेटी के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। जागरण के साथ हुई बातचीत में एक्ट्रेस को जल्द ही इस प्रोजेक्ट में नजर आने की बात करते हुए देखा गया।

बहुत पहले आ चुका है टीजर

इस फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है। इस वीडियो में प्रभु देवा की खूंखार अंदाज वाली एंट्री दिखाई गई है। उन्हें देखकर एक खौफ पैदा हो रहा है। इसमें बाद संयुक्त मेनन को कार स्टंट करते देखा जा सकता है। नसीरुद्दीन शाह की झलक भी वीडियो में दिखाई गई है। इसके बाद सबसे आखिर में दुर्गा पूजा में काजोल की एंट्री होती है। वो दुश्मनों में छक्के छुड़ाती नजर आ रही हैं। उनका एक शानदार डायलॉग भी है जिसमें वो कहती हैं ना सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की समृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े… फुल टू देसी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कब आएगी फिल्म

बावेजा स्टूडियो और ई7 एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन चरण तेज उप्पलापति के हाथों में दिया गया है। फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है। अब ये दर्शकों के लिए रिलीज कब होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

लता मंगेशकर का वो ऐतिहासिक गाना, जिसके लिए पहली पसंद थीं आशा भोसले, बड़ी बहन ने छीन लिया था 'अमर' होने का मौका

दिग्गज सिंगर आशा भोसले शनिवार रात से अस्पताल में भर्ती हैं. दिग्गज सिंगर लंग्स इंफेक्शन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हैं. आशा भोसले की तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही सामने आई फैंस की चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसे में आपको आशा भोसले के करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं. उस गीत के बारे में बताते हैं जो आशा भोसले के हाथ आते-आते रह गया था और किस्मत ऐसी कि इसी गीत ने लता मंगेशकर की आवाज को हमेशा के लिए अमर कर दिया.

Continue reading on the app

  Sports

मैंने उसको कभी घबराते नहीं देखा, संजू सैमसन भी धोनी जैसे ...CSK के बॉलिंग कोच ने बताई अंदर की बात

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक साइमन ने महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन दोनों को एक जैसा बताया. उनके शांत स्वभाव और खेल की गहरी समझ की तारीफ की है. उन्होंने कहा, सैमसन जैसे क्लास के खिलाड़ी खराब फॉर्म से जरूर उबरते हैं. Sun, 12 Apr 2026 12:38:09 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle Passes Away: मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन | Breaking News | Singer #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:36:16+00:00

Israel vs Turkey War News LIVE: India के दुश्मन से इजरायल की जंग | Pakistan | Iran US Ceasefire NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:39:26+00:00

Israel-Iran War: तेल अवीव में देखे गए US एयर क्राफ्ट | Tel Aviv | US Aircraft | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:42:43+00:00

Asha Bhosle Death News Live: आशा भोसले के घर पर जुटी भीड़ | Breach Candy Hospital | Cardiac Arrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:34:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers