Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल तक मौसम साफ, रतलाम में पारा 40 डिग्री पार, इंदौर-भोपाल संभाग भी गर्म, अभी और बढ़ेगी गर्मी

बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक का उछाल आया है। शनिवार (11 अप्रैल 2026) को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिला। सर्वाधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल 15 अप्रैल तक मौसम के साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम केंद्र, भोपाल (IMD)की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसमें कोर पवन की गति लगभग 120 नॉट है, 12.6 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवाहित हो रही है। 15 अप्रैल 2026 से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

अप्रैल अंत में ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर और सख्त हो सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

शनिवार को कहां कितना रहा तापमान

बीते दिन भोपाल में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम, धार और खरगोन में 39 डिग्री रहा। शाजापुर में, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, मंडला, दतिया, श्योपुर,खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़ और बैतूल में 37 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Continue reading on the app

सलमान खान का 21 साल पुराना सुपरहिट गाना, सिंगर को मैसेज पर मिले थे लिरिक्स, 20 मिनट में हो गई थी रिकॉर्डिंग

सिंगर कुणाल गांजावाला ने सलमान खान की फिल्म क्योंकि के सुपरहिट गाने दिल कह रहा है से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला है. उन्होंने बताया कि इस गाने के बोल किसी पेपर पर नहीं, बल्कि एसएमएस के जरिए मिले थे. इतना ही नहीं, म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर उन्होंने इस पूरे गाने की रिकॉर्डिंग महज 15 मिनट में पूरी कर ली थी. कुणाल के मुताबिक, हिमेश को पता था कि उन्हें क्या चाहिए, इसलिए काम फटाफट हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

11वें ओवर की वो दो गेंदें, जिसने केकेआर के अरमानों पर फेर दिया पानी, बना मैच का टर्निंग पॉइंट

KKR vs CSK Turning Point Noor Ahmed Over: रुतुराज गायकवाड़ ने पारी के 11वें ओवर की जिम्मेदारी नूर अहमद को सौंपी. बस इसी ओवर में केकेआर से मुकाबला काफी दूर चला गया. नूर ने पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को चलता किया और अगली ही गेंद पर विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आउट कर केकेआर की कमर तोड़ दी. यहां से केकेआर को वापसी करना मुश्किल हो गया. Wed, 15 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Noida Labour Protest: सोशल मीडिया से मजदूरों को भड़काया गया, मिर्च पाउडर वाले चैट मिले | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T23:45:06+00:00

US Iran War: Malacca Strait पर भी खतरा, विशेषज्ञ बोले- महाजंग का खतरा | China | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T23:45:01+00:00

News Ki Pathshala | Strait of Hormuz पर ‘ब्लॉकेड’ से घिरे Donald Trump ! China की कड़ी चेतावनी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T23:30:14+00:00

Iran America War Update: होर्मुज से गुजरा भारत से UAE जा रहा जहाज |Hormuz Strait |Trump |Israel |war #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:01:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers