Responsive Scrollable Menu

Entertainment News Live Updates: इन सितारों ने सिबलिंग डे पर अपने भाई-बहनों पर लुटाया प्यार, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं और ये धमाकेदार कमाई कर रही है. इस बीच इस हफ्ते  मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) भी सिनेमाघरों में आ गई है और इसके ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. दूसरी ओर दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां अस्पताल के आपातकालीन विभाग में उनका इलाज चल रहा है. मनोरंजन से जुड़ी  छोटी से बड़ी चटपटी खबरों के लिए न्यूज नेशन के लाइव ब्लॉग पर बने रहे. 

Continue reading on the app

Ladli Behna Yojana : सीएम आज जारी करेंगे 35वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1500 रुपए, 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार (12 अप्रैल 2026) को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। इससे पहले 13 मार्च 2026 को ग्वालियर जिले से 34वीं किस्त जारी की गई थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 184 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

मई 2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनके निर्णय अधिकार को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत सुधार सुनिश्चित करना है। बता दें कि योजना में अब तक 52,304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है।

वर्तमान में मिलते है 1500 रुपए प्रति माह

10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए हो गई। वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह राशि सीधे महिला के आधार लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, 2024 व 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को प्रदान की गई।

योजना के तहत किसे मिलता है लाभ ?

पात्र:

  • मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो।

  • विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।

  • 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं पात्रता के दायरे में आती हैं।

  • स्वयं का बैंक खाता होने का साथ बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

  • समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना चाहिए।

अपात्र:

  • स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो।

  • जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। ​

  • जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो।

  • स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प परक्लिक करें।

  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।

  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

एक ने IPL में दूसरे ने 8000 KM दूर… जुड़वा भाइयों ने एक ही दिन क्रिकेट के मैदान पर किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

Twin Brother in Cricket: एक ही दिन पर पर एक भाई ने IPL में गदर काटा तो दूसरे ने 8000 किलोमीटर दूर. इन जुड़वा भाइयों ने हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं किया है. Sun, 12 Apr 2026 08:19:31 +0530

  Videos
See all

ईरान-US शांतिवार्ता फेल होने की ये बड़ी वजह ! #iran #us #breakingnews #jdvance #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:39:25+00:00

US Iran Talks Fail Big Breaking LIVE: Munir के वर्दी उतारने के बाद भी बातचीत फेल! |Ceasefire Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:39:18+00:00

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में साड़ी वितरण पर विवाद, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान आया सामने | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:43:11+00:00

Iran America Peace Talk: महाविनाश का काउंटडाउन शुरू, नहीं बनी बात, JD Vance गुस्सें में लौट रहे US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:35:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers