लगातार 3 मैच हारने के बाद कैसा हो गया था CSK के ड्रेसिंग रूम का हाल, खुद संजू सैमसन ने बताई अंदर की बात
Sanju Samson Statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर अपना जीत का खाता खोल लिया है. CSK की इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने शतक लगाकर अपनी टीम को 212 के स्कोर तक पहुंचाया था, फिर चेन्नई के गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक इस टारगेट को डिफेंड किया और टीम ने घरेलू मैदान पर 23 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आइए जानते हैं मैच खत्म होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्या-क्या कहा...
Sanju Samson ने स्टीफन फ्लेमिंग को डेडिकेट किया शतक
दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक बनाया. उन्होंने उन्होंने पहले तो 52 गेंदों में शतक बनाया और फिर 56 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी पारी में संजू ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपने शतक के बारे में बात करते हुए Sanju Samson ने कहा, "हां, सच में इसका बहुत महत्व हैं ईमानदारी से कहूं तो, उन्होंने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, उस अनुभव के बाद, मुझे लगा कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है. मुझे यह साबित करना था कि हम अभी भी टूर्नामेंट में हैं. और किस्मत से सब कुछ बहुत अच्छा रहा."
#CSK fans, bring out the whistles ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
A first win of the season for the 5⃣-time #TATAIPL champions ????
Scorecard ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/tS2xyOWgdj
संजू सैमसन ने अपनी सेंचुरी CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को डेडिकेट करते हुए कहा, "हां, मुझे लगता है कि यह फ्लेमिंग के लिए था. मुझे पता है कि यह कितना मुश्किल हो सकता है. पिछले पांच सालों से एक फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए, मुझे पता है कि यह मानसिक रूप से कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसलिए मैं इसे अपने कोच फ्लेमिंग को समर्पित करना चाहता था."
लगातार 3 मैच हारने के बाद कैसा था CSK का माहौल?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. फ्रेंचाइजी ने अपने शुरुआती 3 मैचों में लगातार हार का सामना किया और फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत हासिल की. संजू सैमसन ने इस बारे में बात की और बताया कि लगातार 3 मैच हारने के बाद भी टीम का माहौल काफी स्ट्रेसफ्री था.
संजू सैमसन ने कहा, "जैसा कि आपने सही कहा, किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में इस तरह से टूर्नामेंट की शुरुआत करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि यह कोई दूसरी फ्रेंचाइजी है. मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने दूसरे घर में आ गया हूं. यहाँ के लोग बहुत अच्छे और मिलनसार हैं और सभी बहुत शांत और तनावमुक्त हैं. लगातार 3 मैच हारने के बावजूद, आज हमारी सिर्फ 50 सेकंड की मीटिंग हुई. इससे पता चलता है कि फ्रेंचाइजी कितनी तनावमुक्त है और यह मेरे पर्सनल बिहेवियर से मेल खाता है. इसलिए मैं यहाँ आकर बहुत खुश हूं."
????️????️ ???????? ???????????????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????? ???????????????????????????? ???????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Sanju Samson reflects on his match-winning knock and the love from the Chennai crowd ????
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson | @ChennaiIPL pic.twitter.com/H4X2sug3sB
आयुष म्हात्रे की जमकर की तारीफ
शतकवीर संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को 212 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जहां, संजू 115 रन पर नाबाद लौटे, वहीं आयुष म्हात्रे 36 गेंद पर 59 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए.
आयुष म्हात्रे के साथ अपनी साझेदारी पर संजू सैमसन ने कहा, "हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि इस फॉर्मेट में एक शानदार पार्टनरशिप होना बहुत जरूरी है. तो आयुष, ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह अभी अंडर-19 से आया है. उसने बहुत मैच्योरिटी दिखाई है. मुझे लगता है कि वह छक्के मार रहा था. सोच-समझकर खेला. इससे पता चलता है कि उनकी बल्लेबाजी में कितना कॉन्फिडेंस और क्लीएरिटी है. इसलिए मैं बहुत खुश हूं."
Aaj Ka Rashifal: पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 12 अप्रैल 2026, रविवार है. आज की तिथि दशमी है और नक्षत्र श्रवण है. सूर्योदय सुबह 5:59 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:44 बजे होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:47 तक है. इस समय किया गया काम सफल माना जाता है. वहीं राहु काल शाम 5:09 से 6:44 तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए यात्रा करते समय सावधानी रखें. अगर आपको यात्रा करनी हो तो शुभ मुहूर्त में दही-गुड़ खाकर, केसर का तिलक लगाकर और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे यात्रा सुखद होगी.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ हिंग हिंग सूर्य सहस्त्र किरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.” इस मंत्र का जप करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है. लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















