Udaipur's Special Khajla: दिखने में धोखा, स्वाद में अनोखा! उदयपुर के खानजी स्वीट्स का 'ख़ाजला' क्यों है इतना मशहूर? जानें
Khajla Sweet of Udaipur: उदयपुर के बोहरवाड़ी स्थित खानजी स्वीट्स का 'ख़ाजला' अपनी अनोखी बनावट और शाही स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. आलू पेटिस जैसी परतों वाली यह मिठाई मावे और ड्राई फ्रूट्स से भरी होती है और पूरे शहर में केवल इसी एक दुकान पर मिलती है. कुरकुरापन और संतुलित मिठास इसकी मुख्य विशेषता है, जिसके चलते यहाँ रोजाना 100 से अधिक पीस की बिक्री होती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी यह मिठाई आकर्षण का केंद्र है. पिछले कई वर्षों से अपनी गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद को बरकरार रखते हुए, ख़ाजला अब मेवाड़ के खान-पान की एक महत्वपूर्ण पहचान बन चुका है.
अपनी बहन के सेक्रेटरी से की थी शादी, 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने उठाया ये कदम, तो लता मंगेशकर ने तोड़ लिए थे सारे रिश्ते
Asha Bhosle Love Story: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपने शानदार करियर में 'परदे में रहने दो', 'चुरा लिया है तुमने जो' और 'उड़े जब-जब जुल्फें तेरी' जैसे कई आइकॉनिक गाने दिए हैं. उनके गानों ने न सिर्फ सुनने वालों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि कई एक्ट्रेसेस के करियर को भी नई ऊंचाई दी. आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ-साथ आशा भोसले अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं. उनकी असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही और इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. तो चलिए हम आपको उनके बारे में डिटेल में बताते हैं.
परिवार की जिम्मेदारी और बहनों के रिश्ते
पिता के असमय निधन के बाद लता मंगेशकर ने महज 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और परिवार की जिम्मेदारी संभाली. इसी दौरान उन्होंने अपनी छोटी बहन आशा से भी जिम्मेदार बनने की उम्मीद की. हालांकि, आशा का स्वभाव बचपन से ही अलग था और उन्हें बंधनों में रहना पसंद नहीं था.
कम उम्र में शादी
आशा भोसले ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़े गणपतराव भोसले से शादी कर ली. बता दें, गणपत राव उस वक्त लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे. ऐसे में उनका लता के घर आना जाना लगा रहता था. इसी बीच उनके और आशा के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली. इस फैसले से लता मंगेशकर काफी नाराज थीं और परिवार ने भी आशा से संबंध तोड़ लिए. इसके चलते दोनों बहनों के रिश्ते में लंबे समय तक दूरी बनी रही. लेकिन पूरे परिवार से अलग होकर आशा भोंसले ने अपनी शादी की शुरुआत की.
पहली शादी का अंत
वहीं एक इंटरव्यू में आशा ने बताया था कि दीदी ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी. इसके बाद उनके और लता जी के बीच काफी दूरी आ गई और काफी समय तक दोनों में कोई बात नहीं हुई. आशा भोंसले और गणपतराव के तीन बच्चे हुए, लेकिन उनकी शादी बेहद कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हुई. दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद आशा ने आर.डी.बर्मन से शादी की जो पहले से शादीशुदा थे और अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके थे. संगीत ही वह कड़ी थी, जिसने दोनों को करीब लाया. दोनों के बीच उम्र का लगभग 6 साल का अंतर था, जिसमें आशा बड़ी थीं. हालांकि लता मंगेशकर और आशा भोंसले के बीच की दूरी फिर भी खत्म नहीं हुई.
मां रिश्ते के लिए नहीं थीं तैयार
आर.डी.बर्मन की मां इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं. इसके बाद साल 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि, इस शादी में कुछ साल बाद एक अलगाव आ गया. फिर भी दोनों मन से जुड़े रहे, लेकिन बर्मन भी असमय ही दुनिया को अलविदा कह गए.
ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Heart Attack: मशहूर गायिका आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में किया गया भर्ती
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






















