IPL में आज बेंगलुरु vs मुंबई:डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने 2, MI ने 1 मैच जीता; दोनों राजस्थान को नहीं हरा सके
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था। हेड टु हेड में आगे MI मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते। पाटीदार RCB के टॉप स्कोरर 19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं, लेकिन जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल करने के कारण वे पिछला मैच नहीं खेल सके थे। शार्दूल MI के टॉप बॉलर MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए। बाकी कोई भी बॉलर 1 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं। बारिश नहीं होगी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है। वानखेड़े में बैटिंग फ्रेंडली पिच वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली। MI ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, हर बार टीम को जीत मिली। टीम यहां 4 बार 200 प्लस का टारगेट चेज भी कर चुकी है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा। --------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने शनिवार को ही शतक लगा दिया। उनके साथी अभिषेक शर्मा ने भी 74 रन की पारी खेली। पूरी खबर संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल:400 सिक्स वाले चौथे भारतीय, इस सीजन का पहला शतक लगाया, सरफराज का डाइविंग कैच; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। पूरी खबर
IPL में आज LSG vs GT:लखनऊ ने पिछले तीन मुकाबलों में गुजरात को हराया, इकाना में 3 में से 2 मैच जीते
IPL के इस सीजन में आज लगातार दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच इकाना स्टेडियम में होगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 3 बजे होगा। लखनऊ और गुजरात दोनों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। लखनऊ ने पिछले 2 मैच जीते और 1 में हार मिली है। वहीं गुजरात 2 मैच हार चुकी है, टीम को इकलौती जीत पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली। दिन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच का प्रीव्यू... हेड टु हेड में एक जीत का अंतर लखनऊ और गुजरात के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पिछले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं। इकाना में दोनों टीमों का 3 बार सामना हुआ। 2 मैचों में लखनऊ और 1 में गुजरात को जीत मिली। पंत के नाम एक अर्धशतक LSG के कप्तान ऋषभ पंत टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। आज भी फॉर्म और फैसले दोनों अहम होंगे। मिडिल ऑर्डर में तेज रन बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर रहेगी। टीम के लिए प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। एम सिद्धार्थ स्पिन फ्रेंडली पिच पर LSG के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा GT के टॉप बॉलर इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 116 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है और उनका स्ट्राइक रेट 156.75 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/29 रहा है, हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 10.33 का रहा है। पिच रिपोर्ट लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स ही हावी रहते हैं। यहां पिछला मैच लो स्कोरिंग देखने को मिला। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। उस मैच में लखनऊ पहले बैटिंग करते हुए 141 रन ही बना सकी थी, जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। लखनऊ में अब तक कुल 23 IPL मैच खेले गए हैं। 9 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 13 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/6 है, जो KKR ने 2024 LSG के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और गर्मी रहेगी। मैच वाले दिन यहां का टेम्पेरचर 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















