Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- गर्मियों में शरीर को कैसे रखें ठंडा:हीट स्ट्रोक से बचें, समर कूलिंग के 4 बेसिक रूल फॉलो करें, 9 गलतियां न करें

शरीर को हेल्दी फंक्शनिंग के लिए खास टेम्परेचर 37°C की जरूरत होती है। गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने पर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है। लगातार पसीना आने पर पानी के साथ जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं। टेम्परेचर बहुत ज्यादा होने पर शरीर के कूलिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है। इससे थकान, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं होती है। कुछ बेसिक समर रूल्स फॉलो करके हम प्राकृतिक तरीके से बॉडी कूलिंग सिस्टम को सपोर्ट कर सकते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- बाहर का तापमान बढ़ना शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है? ऐसे में शरीर को भीतर से ठंडा रखना क्यों जरूरी है? जवाब- जब गर्मी बहुत ज्यादा होती है या उमस बढ़ जाती है, तो शरीर का कूलिंग सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता । इससे शरीर की हीट बाहर नहीं निकल पाती और बॉडी ओवरहीट होने लगती है। इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं- यानी शरीर अपनी हीट को बाहर नहीं निकाल पाता और अंदर ही गर्म होता जाता है, जिससे पूरे सिस्टम पर असर पड़ता है। इंटरनल मेडेसिन कंसल्टेंट डॉक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि शरीर को भीतर से ठंडा रखना क्यों जरूरी है- सवाल- गर्मियों के मौसम में शरीर को भीतर से ठंडा रखने के प्राकृतिक तरीके क्या हैं? जवाब- इस मौसम में हाइड्रेशन, सही खानपान, लाइफस्टाइल और ड्रेसिंग हैबिट्स पर ध्यान देना जरूरी है। इन छोटे-छोटे बदलावों से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। सभी प्राकृतिक तरीकों के बारे में बात करते हैं- हाइड्रेशन इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस ग्राफिक में देखिए इसके लिए क्या करना चाहिए- फूड हैबिट्स गर्मियों में कौन-से फूड्स खाने चाहिए, ग्राफिक में देखिए- कूलिंग ड्रिंक्स ग्राफिक में देखिए क्या पीना चाहिए और क्या नहीं- लाइफस्टाइल ग्राफिक में देखिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करना चाहिए- ड्रेसिंग इस मौसम में कैसे कपड़े पहनने चाहिए, ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मियों में किन लोगों को शरीर को ठंडा रखने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए? जवाब- गर्मियों में कुछ लोगों को शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है, क्योंकि उन्हें हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन का जोखिम ज्यादा होता है। जैसे- सवाल- कौन सी गलत आदतें शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं? जवाब- लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी गलत आदतें शरीर के कूलिंग सिस्टम को कमजोर कर देती हैं। इन आदतों से डिहाइड्रेशन, थकान और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है- सवाल- ऊपर शरीर को ठंडा रखने के जो प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, क्या उन्हें फॉलो करने से गर्मी से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क भी कम होता है? जवाब– हां, सही हाइड्रेशन, कूलिंग फूड्स, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस और संतुलित लाइफस्टाइल अपनाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और गर्मी से जुड़ी कई समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। गर्मियों में होने वाली समस्याएं और उनसे बचाव इस तरह समझें- हीट स्ट्रोक- शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है। बचाव- तेज धूप से बचें और शरीर को ठंडा व हाइड्रेटेड रखें। हीट एक्जॉशन- ज्यादा पसीना, कमजोरी और चक्कर आते हैं। बचाव- समय-समय पर आराम करें और इलेक्ट्रोलाइट्स लेते रहें। डिहाइड्रेशन- शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बचाव- दिनभर नियमित अंतराल पर पानी और फ्लूइड्स लेते रहें। हीट क्रैम्प्स- ज्यादा गर्मी और पसीने के वजह से मांसपेशियों में ऐंठन होती है। बचाव- नारियल पानी, छाछ या नमक-चीनी का घोल लें। सनबर्न- स्किन तेज धूप में जलकर लाल हो जाती है। बचाव- धूप में निकलते समय सनस्क्रीन और कवरिंग का इस्तेमाल करें। घमौरियां- पसीने से स्किन पर दाने और खुजली होती है। बचाव- ढीले कॉटन कपड़े पहनें और स्किन को सूखा रखें। फूड पॉइजनिंग- गर्मी के कारण बैक्टीरिया (जैसे स्टैफिलोकोकस, सलमोनेला, ई.कोलाई) तेजी से बढ़ते हैं और खाना जल्दी खराब हो जाता है। ऐसा खाना खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार आदि लक्षण होते हैं। बचाव- हमेशा ताजा और साफ खाना खाएं। लो ब्लड प्रेशर- ज्यादा पसीने से BP लो हो सकता है। बचाव- पानी और नमक का संतुलन बनाए रखें। चक्कर, थकान और कमजोरी- शरीर में पानी और एनर्जी की कमी से ये समस्या होती है। बचाव- फल, पानी और हल्का भोजन नियमित लेते रहें। मसल्स पेन- इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से मांसपेशियों में दर्द होता है। बचाव- पर्याप्त हाइड्रेशन और मिनरल्स लें। आंखों में जलन- धूप और लू के कारण आंखों में इरिटेशन होता है। बचाव- सनग्लासेस पहनें और आंखों को ठंडक दें। ……………………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गर्मी में 5 कारणों से बढ़ता डिहाइड्रेशन:ये संकेत दिखें तो इग्नोर न करें, पूरी गर्मियां फॉलो करें 10 जरूरी नियम गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है। इसलिए शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। अगर पानी की ये अतिरिक्त जरूरत पूरी न की जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी। इसका सीधा प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Iran America Ceasfire News: सवा लाख का 1 अंडा, 8 लाख का 1 लीटर दूध, ईरान का बुरा हाल! | Israel |

Iran America Ceasfire News: सवा लाख का 1 अंडा, 8 लाख का 1 लीटर दूध, ईरान का बुरा हाल! | Israel | #iranamericawar #ceasefire #lebanon #trump #hormuzstrait #warnews मध्य पूर्व में शांति को झटका. अमेरिका ईरान सीजफायर के बावजूद इजरायल के लेबनान पर हमले जारी हैं. ईरान में हालत इतनी खराब हो गई है. 1 अंडा सवा लाख का हो गया है,, देखिए पूरी खबर... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल के इतिहास में पहली बार शुरुआती 5 मैच में जीत को तरसी कोलकाता, सीएसके ने सीजन में मारी दूसरी बाजी

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त देकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वहीं, केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. केकेआर ने 5 में से चार मैच गंवाए हैं. टीम एक अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है. वहीं, चेन्नई इस जीत के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 14 Apr 2026 23:30:23 +0530

  Videos
See all

Iran US Conflict: Strait of Hormuz को लेकर क्यों लड़ रहे America और ईरान ? । Hormuz । War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:09+00:00

US Iran War: होर्मुज में अमेरिका का ब्लॉकेड शुरू हुआ | Aajtak News | Donald Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:06+00:00

Jorginho withdraws criticism of Chappell Roan. #ChappellRoan #Jorginho #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर बड़ा दांव..विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:55:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers