OnePlus Nord 6 Launch: 9000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन भारत में लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू; जानें खासियत
OnePlus Nord 6 Launch in India: वनप्लस ने अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट में शक्तिशाली 9000 mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ कई फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स मिलते है। यह फोन IP68/IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। यह तीन रंगों- Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत ₹38,999 है। जानिए इसकी खासियतें, फीचर्स और कीमत के बारें में विस्तार से।
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165 Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस देता है। OnePlus का दावा है कि यह BGMI गेम में 165 FPS तक स्थिर गेमिंग प्रदान कर सकता है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें नया टच रिफ्लेक्स चिप और 6-एक्सिस कंसोल-लेवल जायरो सिस्टम दिया गया है। इसमें अधिकतम 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें नया Wi-Fi चिप दिया गया है, जो भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी स्थिर सिग्नल बनाए रखता है। इसकी 9000 mAh बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो OnePlus के अनुसार 2.5 दिन तक चल सकती है। यह 80W वायर्ड और 55W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें मल्टी-फोकसिंग फीचर है। यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और इसमें AI फीचर्स जैसे Circle to Search, AI Ghostwriter और रियल-टाइम ट्रांसलेशन शामिल हैं।
कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत ₹38,999 (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM वाला टॉप मॉडल ₹41,999 में मिलेगा। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से Amazon और OnePlus Experience स्टोर्स पर शुरू होगी।
UP में 1086 जजों का हुआ ट्रांसफर, जानें इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने क्यों लिया ऐसा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए है. हाईकोर्ट ने यूपी के 1086 जजों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है. ये ट्रांसफर जिला अदालतों में कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए किए गए है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जारी की गई लिस्ट में 408 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (ADJ), 277 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 401 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर हुए ट्रांसफर
वरुण मोहित निगम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बुलंदशहर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अब नए रजिस्ट्रार (न्यायिक) (लिस्टिंग) होंगे. ये सभी ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर किए गए है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण की तरफ से न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है. आदेशानुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में तैनात अधिकारी 15 अप्रैल की दोपहर तक अपनी मौजूदा पोस्ट का चार्ज सौंप देंगे और इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच से ईमेल के ज़रिए अपनी नई पोस्टिंग का चार्ज ले लेंगे. उन्हें कोर्ट की इजाज़त से हाईकोर्ट से रिलीव कर दिया जाएगा और तब तक वो हाईकोर्ट से जुड़े रहेंगे.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ट्रांसफर किए जजों की ट्रांसफर लिस्ट अपलोड कर दी गई है. इन सभी न्यायिक अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन करना है. ट्रांसफर लिस्ट में प्रदेश के हर जिले के न्यायिक अधिकारी शामिल है. ट्रांसफर की गई लिस्ट में मुख्य रूप से रजिस्ट्रार के नाम भी शामिल है जिसमें भागीरथ वर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज/स्पेशल जज, सीतापुर को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (स्टेशनरी), इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, बनाया गया है. ज्ञान प्रकाश तिवारी-II, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, बलिया को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (क्रिमिनल), इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रधान पीठ बनाया गया है. वरुण मोहित निगम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बुलंदशहर, को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) (लिस्टिंग) नियुक्त किए गया है. देवेंद्र नाथ गोस्वामी, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, संत कबीर नगर को इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (नजारत) बनाया गया है. धीरेंद्र कुमार-II, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, लखनऊ को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (अकाउंट), इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, बनाया गया है. निशांत सिंगला, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट), मुजफ्फरनगर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (इंस्पेक्शन) बनाया गया है. मयूर जैन, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (लिस्टिंग), इलाहाबाद हाईकोर्ट को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है. पवन कुमार शर्मा-I, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (कंप्यूटर), इलाहाबाद हाईकोर्ट को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट/सीनियरिटी), इलाहाबाद हाईकोर्ट बनाया जाएगा.
मान वर्धन, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट/सीनियरिटी), इलाहाबाद हाईकोर्ट को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (कंप्यूटर), इलाहाबाद हाईकोर्ट बनाया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation

















