Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में ड्राइवर को आई झपकी, बीच सड़क पलटी बस:71 लोगों को नेपाल लेकर जा रही थी; 1 महीने की बच्ची समेत 9 घायल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बुधवार तड़के हरिद्वार से नेपाल जा रही बस पलट गई, जिसमें 71 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस गदरपुर में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महीने की बच्ची समेत 9 यात्री घायल हो गए। घटना सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की PHOTOS… बारिश में झपकी बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा पलटी। पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। 71 यात्री सवार, ज्यादातर नेपाल के रहने वाले बस में चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 71 यात्री सवार थे। इनमें अधिकतर यात्री नेपाल के डांग जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी की गई। प्रशासन ने यात्रियों की सूची भी जुटानी शुरू कर दी है। मासूम नव्या समेत 9 घायल, 2 की हालत गंभीर इस हादसे में एक माह की बच्ची नव्या सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार काठमांडू निवासी जया भूट्टा (40) और धनश्री नेपाल (36) की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री, क्रेन से हटेगी बस हादसे के बाद बस में कई यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर हाईवे कर्मी भी पहुंचे और बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। हालांकि हादसे के बावजूद यातायात सामान्य बना हुआ है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नैनीताल में 16 यात्रियों से भरी बस पलटी: 5 महीने की बेटी के पिता की मौत, 7 लोग गंभीर; महिला के हाथ काटने की तैयारी नैनीताल में ब्रेक फेन होने से बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 13 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिसमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। बस में 15 से 16 लोग सवार थे। केएमओयू (KMOU) लिमिटेड की गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

Nashik IT Company Case: IT कंपनी में यौन उत्पीड़न का पुलिस ने किया भंडाफोड़! मास्टरमाइंड Nida फरार

Nashik IT Company Rape Case महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक प्रतिष्ठित IT कंपनी की आड़ में हिंदू युवक-युवतियों के धर्म परिवर्तन और शोषण का संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था। इस पूरे खेल की मास्टरमाइंड निदा खान फिलहाल फरार है। A shocking revelation from Nashik, Maharashtra, has exposed a deep-rooted organized syndicate operating inside an IT company, targeting Hindu employees for religious conversion and exploitation. While 6 key members have been arrested, the hunt for the female mastermind, Nida Khan, has intensified, #NashikNews #NidaKhan #ConversionRacket #NashikPolice #ITIndustry #BreakingNews #JusticeForVictims #MaharashtraPolitics #BrainwashingExposed #HinduGirlsSafety ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

अगर गौतम गंभीर कोच के पद से हटे तो खिलाड़ियों को ...धोनी को वर्ल्ड कप जीताने वाले गेंदबाज का बवाली बयान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात की है. उनका कहना है कि अगर बीसीसीआई ने उनको पद से हटाया तो खिलाड़ियों के संभालना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने हर किसी को सिर्फ उसके खेल की वजह से रखा है. वो सच रहने वाले इंसान हैं. Wed, 15 Apr 2026 13:55:58 +0530

  Videos
See all

40 मिनट की Trump-Modi कॉल! Iran Ceasefire के बाद क्या हुई बड़ी बात? Iran Israel War Update | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:36:54+00:00

Iran America War Update: चीन ने शुरू की जंगी तैयारी, ईरान से तैयार रहने को कहा? |Mayank Mishra |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:40:29+00:00

Reservation Bill पर Kiren Rijiju और Mallikarjun Kharge में क्या हुई बातचीत? | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:40:32+00:00

Akshaya Tritiya 2026 :अक्षय तृतीया पर कैसा रहेगा Gold का हाल? खरीदें या रुकें ! Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers