Responsive Scrollable Menu

गरीब रेल यात्रियों को बड़ी राहत; अब इन ट्रेनों में होंगी इतनी जनरल बोगियां

Railway News : अब गरीब यात्रियों के लिए ट्रेनों में चलना जल्द ही थोड़ा राहत भरा होने जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: आज कामिका एकादशी के दिन इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, कर्क और मीन राशि का चमकेगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: आज यानी 9 अगस्त 2026, रविवार के दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज कामिका एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है. आज श्रावण  माह के कृष्ण पक्ष की पवित्र कामिका एकादशी तिथि सुबह 11:07 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज के दिन मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. आज हर्षण योग रात 02:04 मिनट तक रहेगा. रविवार का दिन सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है. आज के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. चलिए अब पढ़ते हैं मेष से मीन राशि तक का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 9 अगस्त 2026 (Today Horoscope 9 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज नई आर्थिक नीति बनाने के लिए पूरा समय मिलेगा. आज भाग्य का साथ मिलेगा. इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा. धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों के आज पुराने रोग उभर सकते हैं. आज के दिन इन्हें कर्ज लेना पड़ सकता है. आज क्रोध करने से बचें. आज नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.

सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं  सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

3.मिथुन राशि 

इस राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. बेवजह विवाद हो सकता है. आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भूमि और भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. आज भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज नए कार्य संपन्न होंगे. आज खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. आज समय आपके लिए अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज गुस्से में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज आपको नए व्यापार शुरू करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का आज अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी. मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों की आय में आज वृद्धि होगी. इन्हें पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे.

सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8

ये भा पढ़ें- Ekadashi Kab Hai: आज या कल, कब है कामिका एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम

Continue reading on the app

  Sports

लगातार तीन शतक... रुतुराज गायकवाड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इंटरनेशनल मैच खेले बिना ही 33 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास

ruturaj gaikwad world record: भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. उनके नंबर-1 का ताज इंग्लैंड के 33 वर्षीय जेक लिब्बी ने छीन लिया है. वन डे कप में लगातार तीन शतक जड़कर इस बल्लेबाज ने लिस्ट-ए में अपना औसत 60 के पार पहुंचाकर इतिहास रच दिया. रुतुराज अब 58.61 की औसत से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. Sun, 9 Aug 2026 13:44:16 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Death | Aban Ahmed को अंतिम दर्शन के बाद Ali Ahmed लौटा #shorts #prayagraj #police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:16:40+00:00

Jharkhand Student Protest Update : Ranchi के आंदोलनकारी छात्रों के बीच दिखे BJP नेता #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers