Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में EV खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी:2028 से नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कार पर रजिस्ट्रेशन फ्री

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026-2030 का नया ड्राफ्ट शनिवार को जारी किया है। इसके मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स (ऑटो) का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2028 से टू-व्हीलर सेगमेंट में भी सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल ही रजिस्टर किए जा सकेंगे। नई पॉलिसी का मकसद दिल्ली की हवा को साफ करना और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार करना है। ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कार पर रोड टैक्स नहीं सरकार ने मध्यम वर्ग के खरीदारों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। ड्राफ्ट के मुताबिक: पुरानी कार स्क्रैप करने पर ₹1 लाख की सब्सिडी अगर आप अपनी पुरानी BS-IV या उससे भी पुरानी कार को किसी ऑफिशियल स्क्रैपिंग सेंटर पर स्क्रैप करते हैं, तो नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक का इंसेंटिव मिलेगा। शर्त: यह फायदा तभी मिलेगा, जब पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने के 6 महीने के भीतर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी जाए। साथ ही, नई कार की कीमत ₹30 लाख से कम होनी चाहिए। टू-व्हीलर और ऑटो पर भी भारी बचत सरकार ने छोटे वाहनों के लिए साल दर साल घटने वाला सब्सिडी मॉडल पेश किया है: सरकारी गाड़ियां और स्कूल बसें भी होंगी इलेक्ट्रिक ड्राफ्ट पॉलिसी में केवल निजी वाहन ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को बदलने की तैयारी है: जनता से मांगे सुझाव, 30 दिन का समय परिवहन विभाग ने इस ड्राफ्ट पर जनता और विशेषज्ञों से फीडबैक मांगा है। अगले 30 दिनों तक लोग अपनी राय 'evpolicy2026@gmail.com' पर ईमेल कर सकते हैं या डाक के जरिए परिवहन विभाग के ऑफिस भेज सकते हैं। बता दें कि दिल्ली की पहली EV पॉलिसी 2020 में आई थी, जिसे अब अपडेट कर 2030 तक के लिए नया रूप दिया जा रहा है।

Continue reading on the app

Asha Bhosle News: आशा भोसले की पोती ने बताया, अचानक क्यों बिगड़ी उनकी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है. शनिवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.अब उनकी पोती ने गायिका को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Rohit Sharma की जगह खेल सकता है ये बल्लेबाज, मुंबई के लिए करेगा ओपनिंग

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए। रोहित को बल्लेबाजी के दौरान दर्द महसूस हुआ और बाद में पता चला कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। रोहित बल्लेबाजी के दौरान ही मैदान छोड़कर चले गए थे। अब सवाल ये है कि वह अब कब तक फिट होंगे? फिलहाल अगर वो नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह किसे ओपनिंग करने का मौका मिलेगा?

आईपीएल 2026 में मुंबई का सफर बेहद खराब चल रहा है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। रोहित के नहीं खेलने की स्थिति में क्विंटन डिकॉक ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जिन्हें इस टीम ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी निलामी में एक करोड़ रुपये में खरीदा था। डिकॉक के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है और वो ओपनर के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं। रोहित नहीं होने पर वो मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। 

क्विंटन डिकॉक की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 439 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 12,322 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम पर 8 शतक और 82 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.13 का रहा है जबकि बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन का है। डिकॉक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 115 मैचों में 3309 रन बनाए हैं इसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। 
Mon, 13 Apr 2026 17:32:37 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | "ये मीटिंग क्यों राखी गई थी जब दोनों एक दूसरे को" #iranisraelceasefire #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:38:09+00:00

Major Gaurav Arya | Pakistan की फिर से शांति वार्ता की कोशिश | #iranisraelceasefire #shorts #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:39:29+00:00

Noida Workers Protest: जल उठा नोएडा, पुलिस का एक्‍शन | UP News | Stone Pelting | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:41:54+00:00

Exclusive Interview of Mohammad Fathali: America का Hormuz पर 'नाकाबंदी' | Donald Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:37:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers