Responsive Scrollable Menu

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने खेली 69 रनों की कप्तानी पारी

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं इस जीत के साथ पंजाब ने चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सलामी जोड़ी के रूप में तेजी से रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन की तेज पारी खेली। वहीं ट्रेविस हेड ने 38 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और बड़ा स्कोर खड़ा करने की नींव रखी।

हैदराबाद ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में ही 105 रन बना दिए। यह टीम का आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले हैदराबाद ने 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 छक्के लगाए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

शशांक सिंह ने अहम सफलता दिलाई

दरअसल जब हैदराबाद के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे, तब पंजाब के लिए शशांक सिंह ने अहम सफलता दिलाई। उन्होंने एक ही ओवर में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा दोनों को आउट कर दिया। ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 74 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इन दो विकेटों से हैदराबाद की रन गति पर कुछ हद तक रोक लगी। हालांकि टीम ने 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर बना लिया।

पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य ने तेज शुरुआत दिलाई

वहीं 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। प्रियांश की इस तेज पारी से पंजाब की टीम दबाव से बाहर निकल आई। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों में 69 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। श्रेयस ने बीच के ओवरों में रन गति को बनाए रखा और अन्य बल्लेबाजों के साथ अहम साझेदारियां कीं।

श्रेयस अय्यर की इस पारी और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से पंजाब किंग्स ने 220 रन का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। यह जीत टीम के लिए काफी अहम रही, क्योंकि इससे अंक तालिका में उसकी स्थिति और मजबूत हो गई।

Continue reading on the app

1987 का वो हिट गाना, बारात लेकर हीरो के घर पहुंच गई थीं ये हुस्न परी, खिड़की से देखता ही रहा गया था ये एक्टर

रेखा ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. अपने दौर की वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी हैं. साल 1987 में तो उन्होंने एक फिल्म में काम किया था, जिसका गाना काफी चर्चा में रहा था. वो फिल्म है,साल 1987 में आई 'प्यार की जीत'. इस फिल्म में वह विनोद मेहरा के साथ नजर आई थीं. विनोद मेहरा के साथ उनके अफेयर की भी खूब चर्चा होती थी. इस फिल्म के एक गाना है, 'दुल्हे राजा'. इस गाने में रेखा, घोड़ी पर बैठकर विनोद मेहरा के घर बारात लेकर पहुंच जाती है. रेखा को देख विनोद मेहरा हैरान रह जाती है. इस गाने का आवाज आशा भोसले ने दी है.

Continue reading on the app

  Sports

चौके कम छक्के ज्यादा, ईशान किशन ने तूफानी फिफ्टी से मचाया कोहराम, गेंदबाजों का किया काम-तमाम

Ishan Kishan fifty: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 30 गेंदों में अर्धशतक जमाया. फिफ्टी तक पहुंचने के लिए उन्होंने दो चौके और 5 छक्के लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन ईशान ने गेंदबाजों की कुटाई करते स्कोरबोर्ड को तेजी से बढ़ाया. Mon, 13 Apr 2026 20:23:06 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra : Tehseen Poonawalla ने Congress को क्यों चैलेंज किया? Women Reservation Bill | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:15:55+00:00

Viral Video | LA स्ट्रीट टेकओवर में अचानक चली गोलियां #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:11:24+00:00

Viral Video | टूटी गाड़ियां और हंगामा, नोएडा में हालात तनावपूर्ण #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:13:39+00:00

UK News | दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए अपराधी, सख्त कार्रवाई #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers