12 अप्रैल को UPSC NDA और CDS-1 परीक्षा, नियमों में हुआ बदलाव, जरूरी गाइडलाइंस भी जारी
यूपीएससी एनडीए और कंबाइंड डिफेंस सर्विस-1 परीक्षा (UPSC NDA CDS Exam 226) का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को होने वाला है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। एग्जाम शुरू होने से पहले संघ लोक सेवा आयोग ने नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। 16 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी।
नोटिस के मुताबिक यूपीएससी सीडीएस और एनडीए की उत्तर कुंजी पर आयोग अभ्यावेदन करने का मौका भी देगा। इसके लिए पोर्टल 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल 2026 शाम 6:00 बजे तक एक्टिव रहेगा। इन पांच दिनों के भीतर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यावेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल ऑनलाइन ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगी। डेडलाइन समाप्त होने के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
समय का रखें ख्याल ख्याल
यूपीएससी एनडीए परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान गणित की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 2:00 बजे होगी। वहीं समापन शाम 4:30 बजे होगा। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी। पहली शिफ्ट में इंग्लिश, दूसरी में जनरल नॉलेज और तीसरी में गणित की परीक्षा होगी।
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसीलिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों को जरूर पढ़ें।
इन दस्तावेजों को जरूर ले जाएं
परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और ब्लैक बॉल पॉइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र की सारी जानकारी सत्यापित कर लें। यदि फोटोग्राफ क्लियर नहीं है, तो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने पास जरूर रखें।
इन नियमों का पालन जरूर करें
एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का सख्त पालन करें। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित चीजों को ले जाने की गलती न करें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डिवाइस, कैलकुलेटर, बैग, वॉलेट, स्टडी मैटेरियल, नोट्स, बुक्स, लिखित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक या मैटेलिक गैजेट, रफ पेपर इत्यादि ले जाने अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में अनुशासन का खास पालन करें। दूसरे उम्मीदवार से बातचीत न करें। किसी प्रकार की समस्या की जानकारी पहले परीक्षक को दें।
CorregendumNotice-NDA-NA-I-2026-Engl-100426 CorregendumNotice-CDSE-I-2026-Engl-100426शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली धमकी मामले में एक्शन में आई पुलिस, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी में ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया। दरअसल धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन पर कहा कि उनका हाल भी अतीक अहमद जैसा किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने भेलूपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह घटना अप्रैल के पहले सप्ताह की है। दरअसल ज्योतिषमठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। कॉल करने वाले ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी दी। धमकी में अतीक अहमद का जिक्र किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया
दरअसल धमकी मिलने के बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने वाराणसी के भेलूपुर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वे विभिन्न शहरों में जाकर गौ संरक्षण और गौ हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में भी लोगों से संवाद कर रहे हैं।
जल्द गिरफ्तारी और शंकराचार्य की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद संत समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई संतों और धार्मिक संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और शंकराचार्य की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि किसी धार्मिक गुरु को इस तरह की धमकी मिलना बेहद गंभीर मामला है।
वहीं भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है और जिस नंबर से फोन आया था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















