Responsive Scrollable Menu

ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

हरियाणवी स्टेज डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रिया ने कहा, झज्जर के मांडोठी गांव की अभ्रदता से जुड़ी पुरानी वीडियो शेयर की जा रही है। ट्रोलर्स ने ये बंद नहीं किया तो उन्हें पीटूंगी। ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, दर्शकों में मेरी अभी भी डिमांड बनी हुई है। कार्यक्रमों में डांस को गंदा बताने वाले लोग ही वहां आकर पैसे उड़ाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर गंदी बातें बोलते हैं। फ्यूचर प्लानिंग पर प्रिया ने कहा, अब मैंने अपने डांस में दो नए स्टेप भी जोड़े हैं। अपना पुराना बैक स्टैप बंद नहीं करूंगी। मेरे प्रोग्राम घर में बैठीं महिलाएं भी देखती हैं। प्रिया ने आगे कहा… जो लोग कहते हैं डांस गंदा हैं, वहीं लोग चुपचाप शो करने के लिए बुलाते हैं। वे कहते हैं बस डांस चाहिए। मुझे अब भी कई प्रोग्राम करने के लिए फोन आ रहे हैं, मगर व्यस्तता के चलते कोई प्रोग्राम नहीं कर पा रही हूं। ट्रोलिंग पर क्या बोलीं प्रिया फ्यूचर प्लान के बारे में क्या बताया… दो नए डांस स्टेप लॉन्च किए: दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रिया ने बताया कि मैंने कुछ ही दिन पहले अपनी स्किल में दो नए डांस स्टेप जोड़े हैं। इसके साथ ही मैं अपने पुराने बैक स्टेप ज्यों के त्यों रखूंगी और किसी के कहने पर उन्हें बदलने वाली नहीं हूं। अब अधिक काम मिल रहा: प्रिया ने कहा कि अब मेरे पास और अधिक काम आ रहा है। हरियाणा के साथ पंजाब से भी शो मिल रहे हैं। कुछ दिन बाद गुरुग्राम में भी एक शो होने वाला है। जिसमें मुझे विशेष रूप से बुलाया गया है। घरेलू महिलाएं भी डांस देख रही: प्रिया का कहना है कि अब घरेलू महिलाएं भी मेरा शो देख रही है। महिलाओं में भी डांस का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुछ लोग मेरे शरीर को लेकर चर्चा करते हैं कि मैंने कोई इंजेक्शन लिया है, मगर मेरा शरीर नेचुरचल है। कोई सर्जरी तक नहीं कराई। शरीर काटकर नहीं फेंक सकती प्रिया ने कहा- मेरे पहनावे और ट्रोलिंग पर लगातार टिप्पणी की जाती है। मैं शरीर को बदल नहीं सकती, जैसे है वैसा ही रहेगा। इसे काटकर तो फेंक नहीं सकती। वहीं, ट्रोलिंग पर कहा, मेरा शरीर है, मेरी मरजी। मैं चाहे कैसे भी वीडियो बनाऊ। प्रिया ने आगे कहा कि अब डांस प्रोग्राम की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना कम कर दिया है। शो के दौरान भी वीडियो बनाने पर डांस बंद कर देती हूं। ------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी डांसर प्रिया का खुलासा, हुड्‌डा ने धमकाया:बोला-मयूरी को गोलियां मरवा दूंगा, तुझे निकर नहीं कफन पहनाऊंगा; सपना को कह चुका लड़कियां बिगाड़ने वाली हरियाणवी कलाकारों को विदेशों से धमकियां मिल रही हैं। इसकी चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। अब हरियाणी स्टेज परफॉर्मर प्रिया रेवाड़ी ने खुद सामने आकर इसका खुलासा किया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

पंजाब पुलिस में अब ASI की होगी भर्ती:चंडीगढ़ की तर्ज पर फैसला, डायरेक्टर SI नहीं बन पाएंगे; सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया

पंजाब पुलिस में सीधे सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर बैठे युवा अब सीधे SI नहीं बन पाएंगे। क्योंकि सरकार अब SI नहीं, बल्कि असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इस संबंधी सरकार ने पंजाब पुलिस रूल्स, 1934 में संशोधन किया है। इसके बाद पंजाब पुलिस (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि भविष्य में होने वाली भर्तियों में लागू होगा। हालांकि, पहले SI के 50% तक पद सीधे भर्ती से भरे जाते थे। चंडीगढ़ में सीधे ASI की भर्ती होती है। जबकि, अन्य किसी पड़ोसी जिले में यह नियम नहीं है। अब 5 पॉइंट्स में जानिए, कैसे होगी भर्ती पंजाब में थानों और ASI की स्थिति पंजाब में पुलिस थानों और चौकियों को मिलाकर कानून-व्यवस्था संभालने वाले 400 से ज्यादा थाने और चौकियां हैं। बड़े थानों में औसतन 4 से 8 ASI तैनात होते हैं। इसके आधार पर राज्यभर में सक्रिय ड्यूटी पर ASI की संख्या करीब 5,000 से 7,000 आंकी गई है। SHO या मुंशी के तौर पर एक थाने में अधिकतम 3 साल तक तैनाती रह सकती है। न्यूनतम कार्यकाल आमतौर पर 1 साल का होता है। किसी SI या पुलिस अधिकारी को उसके गृह उप-मंडल के थाने में SHO नहीं लगाया जा सकता। FIR होने पर दूसरे जिले में तबादला किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ आपराधिक मामला या FIR दर्ज होने पर उसे दूसरे पुलिस जिले में ट्रांसफर करने का प्रावधान है। भर्ती के बाद पुलिसकर्मी को एक कैडर से दूसरे कैडर में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। जिले के भीतर SI और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर SSP या पुलिस कमिश्नर कर सकते हैं। एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर रेंज IG या DGP के आदेश से होता है। पंजाब सरकार का नोटिफिकेशन ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में 2000 पीटीआई टीचरों की भर्ती:कल से शुरू होगा प्रोसेस, हेल्पलाइन नंबर जारी; योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दो हजार प्राइमरी कैडर के PTI टीचरों की भर्ती निकाली है। इसके लिए 31 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। लंबे समय से शारीरिक शिक्षा भर्ती का इंतजार कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बैन होने से कैसे बचाया? सालों बाद दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

Ajinkya Rahane on Yashasvi Jaiswal: साल 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक चौंकाने वाली घटना घटी थी. अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था, जिस पर अब बड़ा खुलासा हुआ है. Sun, 09 Aug 2026 06:56:10 +0530

  Videos
See all

Delhi Rain Update: बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें बनी स्विमिंग पूल! | Rain News | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T02:15:12+00:00

UP News: कातिल बना प्रेमी, प्रेमिका के पति की बेरहमी से हत्या! | Muzaffarnagar | Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T02:12:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers