थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इसे दुखद बताया और दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की अपील की। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मेहनत, क्रिएटिविटी और त्याग का नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि लीक होना तकनीशियन और कलाकार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करें। इससे पहले भी कई सेलेब्स, जिनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और सिवकार्तिकेयन शामिल हैं, इस लीक पर नाराजगी जता चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने सख्त बयान जारी कर कहा कि यह गंभीर डिजिटल पाइरेसी का मामला है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है और इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म 22 जून 2026 को विजय के 52वें जन्मदिन पर रिलीज हो सकती है।
DDLJ: Oscar Academy की लिस्ट में शामिल हुई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', काजोल ने दिया मजेदार रिएक्शन
DDLJ Movie: हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में शुमार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है इसका इंटरनेशनल लेवल पर मिला खास सम्मान। हाल ही में ऑस्कर्स का आयोजन करने वाली द अकेडमी ने इसे ट्रैवल-रोमांस फिल्मों की अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल किया। इसपर फिल्म की लीड रहीं अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी ने खुशी जाहिर की है।
ऑस्कर संस्था की लिस्ट में DDLJ को मिली जगह
अकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ चुनिंदा रोमांटिक फिल्मों की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस से उनकी पसंद पूछी। इस लिस्ट में ‘DDLJ’ के अलावा ‘यू मी एंड टस्कनी’, ‘द हॉलीडे’ और ‘ईट प्रे लव’ जैसी फिल्में भी शामिल थीं।
I vote for DDLJ https://t.co/oLYoNlU8M1
— Kajol (@itsKajolD) April 11, 2026
इस पोस्ट के सामने आते ही काजोल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और इसे अपनी पसंदीदा फिल्म बताया। उनके इस रिएक्शन ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया।
राज और सिमरन की प्रेम कहानी आज भी अमर
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की कहानी राज और सिमरन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार शाहरुख खान और काजोल ने निभाया था। फिल्म में दोनों यूरोप की यात्रा के दौरान मिलते हैं और दोनो के बीच को प्यार होता है, लेकिन असली परीक्षा तब शुरू होती है जब सिमरन भारत लौटकर अरेंज मैरिज के लिए तैयार होती है।
राज, सिमरन के परिवार का दिल जीतने के लिए भारत पहुंचता है और यहीं से शुरू होती है एक इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी।
30 साल बाद भी कायम है फिल्म का जादू
निर्देशक आदित्य चोपड़ा की यह पहली फिल्म थी, जिसे उनके पिता यश चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। रिलीज के तीन दशक बाद भी ‘DDLJ’ का जादू बरकरार है।
पिछले साल फिल्म के 30 साल पूरे होने पर लंदन के Leicester Square में राज और सिमरन की आइकॉनिक पोज की ब्रॉन्ज प्रतिमा का अनावरण किया गया, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi






















