Responsive Scrollable Menu

जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजना एक गलती : जॉन बॉल्टन [John Bolton on JD Vance's Pak mission]

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे जॉन बॉल्टन ने ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजने पर सवाल उठाया है.

Continue reading on the app

AC खरीदते समय सिर्फ टन पर मत अटकिए, ये 1 फैक्टर बदल देगा आपका फैसला

AC खरीदते समय सिर्फ टन देखकर फैसला करना काफी नहीं होता है. असली फर्क कूलिंग कैपेसिटी डालती है. यह तय करती है कि AC कमरे को कितनी जल्दी और असरदार तरीके से ठंडा करेगा. सही कैपेसिटी वाला AC कम समय चलता है, बेहतर परफॉर्म करता है और बिजली की बचत भी करता है.

The post AC खरीदते समय सिर्फ टन पर मत अटकिए, ये 1 फैक्टर बदल देगा आपका फैसला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK ने दिल्ली को मात देकर दर्ज की पहली जीत, संजू सैमसन ने खेली बेहतरीन पारी

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। ये सीएसके  की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े, राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि समीर रिजवी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे वह महज 6 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका। 

डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स की नैया को पार नहीं लगा पाए वह महज 14 गेंदों में 17 रन ही बना पाए। आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। आकिब 4 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए। 

चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रन की अहम साझेदारी निभाई। आयुष ने इस दौरान 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली की ओऱ से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया।    
Sun, 12 Apr 2026 07:02:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:40:33+00:00

शांति वार्ता का क्या नतीजा निकला? | US Iran Peace Talks News | #us #iran #ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:42:00+00:00

PM Modi Bengal Rally: पीएम मोदी ने TMC शासन को बता दिया 'निर्मम सराकर' | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:45:02+00:00

US Iran Peace Talks News | शांति वार्ता से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर #us #iran #ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:39:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers