'RAAKA' के लिए दीपिका पादुकोण से सात गुना ज्यादा फीस ले रहे अल्लू अर्जुन, जानिए कितना है फिल्म का बजट?
Deepika Padukone-Allu Arjun: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसका पहला कारण उनके पति रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म है. जिसको लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि वो अपने पति यानी रणवीर की धुरंधर 2 के लिए तारीफ क्यों नहीं कर रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुईं. दीपिका बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो अपनी एक्टिंग और लुक के लिए जानी जाती हैं. उनको साइन करने के लिए बॉलीवुड और साउथ के डायरेक्टर हमेशा तैयार रहते हैं कि उनके साथ फिल्म कब बनाई जाएगी. इससे पहले खबर आई थी कि वो प्रभाष के साथ स्पिरिट फिल्म में नजर आएंगी लेकिन उन्होंने ये फिल्म किसी कारण से छोड़ दी थी. इसके साथ ही अब वो साउथ की एक फिल्म के लिए चर्चा में बनी हुई हैं और उसका कारण है उनकी कम फीस.
दीपिका से सात गुना ज्यादा फीस ले रहे अल्लू अर्जुन
दरअसल, दीपिका पादुकोण और साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) राका (Raaka) फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में मेकर्स ने राका का पोस्टर भी जारी किया था. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इसी बीच एक खबर सामने आई है कि दीपिका से अल्लू अर्जुन सात गुना ज्यादा फीस ले रहे हैं. जब ये बात सामने आई तो सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि उनकी फीस और अल्लू की फीस में कुछ ज्यादा ही अंतर है. इसके साथ ही एक्सट्रेस और एक्टर्स की फीस के अंतर पर भी बहत शुरू हो गई.
आपको बता दें कि राका फिल्म का बजट 700-800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसके लिए अल्लू अर्जुन ने 175 करोड़ रुपये वसूले हैं. जबकि दीपिका पादुकोण को इसी फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये दिए गए हैं. दोनों की फीस के बीच में बहुत ज्यादा अंतर हैं.
इन सेलेब्स का होगा कैमियो
रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की फिल्म में कई सेलेब्स का कैमियो देखने के लिए मिलेगा. इसमें मृणाल ठाकुर का छोटा सा किरदार दिखाया जाएगा. जिसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ भी कैमियो रोल में दिखाई दे सकते हैं. इनके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी हालांकि वो कैमियो में नहीं बल्कि फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगीं. जानकारी के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए 5-7 करोड़ की फीस दी गई है.
ये भी पढ़ें:'धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म...', आतंकवादी बने इस एक्टर ने अपनी फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा
राका की कहानी क्या है
मिली जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन राका फिल्म में दादा, पिता और दो बेटों का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. यानी इस फिल्म में उनके अलग-अलग तरह के तीन से चार भूमिकाएं हो सकती हैं. वहीं, फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स यानी दो अलग दुनियाओं के इर्द-गिर्द घूम सकती हैं. हालांकि फिल्म की स्टोरी को लेकर मेकर्स ने अभी इसकी आधाकारिक पुष्टि नहीं की है.
बता दें कि 'राका' के पहले लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का हाथ नुकीले पंजों वाला और भेड़िए की तरह दिखाया गया था. जानकारी के अनुसार, दीपिका योद्धा राजकुमारी का किरदार निभा सकती हैं. एक फोटो में उन्हें हथियार लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है.वहीं, रश्मिका खलनायक की भूमिका में हो सकती हैं, हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है.
ये भी पढ़ें: 'Jab We Met 2' बनाने को लेकर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया खुलासा, साफ बताया फिल्म बनाएंगे या नहीं?
PM Modi in Bengal: कटवा की रैली में गरजे पीएम मोदी, बोले- दीदी के राज में हुई लूट का पाई-पाई का हिसाब लेगी भाजपा
PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में हर राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने में लगा हुआ है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दंगल में कूदे और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर धावा बोला. कटवा में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया.
कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए जारी होगा श्वेत पत्र
प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल में टीएमसी की सरकार ने पिछले 15 सालों में जनता की गाढ़ी कमाई को जमकर लूटा है. उन्होंने घोषणा की कि जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, वैसे ही टीएमसी के शासनकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा. इस दौरान रैली में मौजूद भारी भीड़ ने मोदी मोदी के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
भ्रष्टाचार के अड्डे हमेशा के लिए होंगे बंद
प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी के नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए मंत्रियों और स्थानीय विधायकों की मिलीभगत से हुई सुनियोजित लूट का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. भाजपा टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और उनके गिरोहों से जुड़े भ्रष्टाचार का कानूनी लेखा जोखा सुनिश्चित करने के लिए यह श्वेत पत्र लाएगी. इसमें सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल का पूरा ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा. प्रधानमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार के तहत ऐसे हर अपराध को रोकने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार के अड्डों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.
हर महीने महिलाओं को मिलेंगे तीन हजार रुपये
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा के लिए बढ़ते जनसमर्थन को देखकर टीएमसी के नेता बुरी तरह घबरा गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी हार सामने देखकर टीएमसी के लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से बंगाल की महिलाओं और बेटियों को संबोधित करते हुए उन्हें सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिया. मोदी ने घोषणा की कि भाजपा सरकार आने पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर महीने 3,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बहनों और बेटियों का आशीर्वाद ही बंगाल में बदलाव की बड़ी वजह बनेगा.
2 चरणों में होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें बेहद करीब हैं. राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. यह चुनाव बंगाल के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. साल 2021 के चुनावों में जहां टीएमसी ने 213 सीटों के साथ भारी जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा ने भी जबरदस्त बढ़त बनाते हुए 77 सीटों पर कब्जा किया था. पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा और टीएमसी के बीच मुकाबला और भी ज्यादा कड़ा और दिलचस्प हो गया है. प्रधानमंत्री की इस रैली ने बंगाल के राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा बयान- 'विधायी संस्थाओं में महिला आरक्षण समय की मांग, देरी होगी दुर्भाग्यपूर्ण'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























