Responsive Scrollable Menu

Rajasthan BSTC 3rd Allotment Result 2026: राजस्थान प्री D.El.Ed तीसरी सीट अलॉटमेंट जारी, 14 अगस्त तक फीस जमा करें

Rajasthan BSTC 3rd Allotment Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान प्री D.El.Ed (BSTC) 2026 काउंसलिंग के तीसरे चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Admission Status और आवंटित संस्थान की जानकारी देख सकते हैं।

14 अगस्त तक जमा करनी होगी फीस
तीसरे राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित 13,555 रुपये (यदि पहले शुल्क जमा नहीं किया है) का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

17 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्टिंग जरूरी
फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 17 अगस्त 2026 तक आवंटित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग नहीं करने पर सीट प्रभावित हो सकती है।

ऐसे चेक करें BSTC 3rd Allotment Result 2026

  • सबसे पहले राजस्थान प्री D.El.Ed की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Check Admission Status (Provisional Admission Slip)" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट खुल जाएगा।
  • भविष्य के लिए अलॉटमेंट स्लिप डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
सीट आवंटित होने के बाद फीस भुगतान और कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें। प्रवेश के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं, ताकि एडमिशन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

Continue reading on the app

Mobile Habit Side Effects: मोबाइल दिखाकर खाना खिलाने से बच्चे को कब्ज का खतरा! जानें कैसे?

बिना फोन या मोबाइल देखे बच्चे खाना खाते ही नहीं है! ये आज भारत में अधिकतर घरों की प्रॉब्लम बनी हुई है. बच्चे क्या बड़े भी इस तरह खाने के आदी हैं. जानें ये आदत कैसे कब्ज का कारण बनती है.

Continue reading on the app

  Sports

ICC के खिलाफ उतरे ये दो देश, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर बवाल, क्या है पूरा मामला

ODI World Cup 2027: आईसीसी ने हाल ही में 2027 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए सुपर सीरीज स्टेज को शामिल किया है, जो एक बड़ा विवाद बन गया है. Tue, 11 Aug 2026 08:50:32 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session : आज भी संसद में हंगामा होगा? चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर होगा बवाल? Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:16:47+00:00

Rajkot में कार का कहर! 2 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:15:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers