Responsive Scrollable Menu

Crossover SUV: हुंडई बेयोन भारत में जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान सामने आए नए फीचर्स

Crossover SUV: हुंडई भारत में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस क्रॉसओवर SUV को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं।

टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर
हाल ही में स्पॉट की गई Hyundai Bayon पूरी तरह से कैमुफ्लाज से ढकी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ अहम डिजाइन एलिमेंट्स साफ नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार SUV में स्प्लिट LED हेडलाइट्स, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देंगे।

फीचर्स होंगे काफी प्रीमियम
ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Hyundai Bayon को देखते हुए भारतीय मॉडल में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, रियर व्यू कैमरा, पार्किंग सेंसर और 411 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, ई-कॉल और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जाने की संभावना है।

मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन
Hyundai Bayon में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 100 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश कर सकती है।

संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Bayon की शुरुआती कीमत 8 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। कंपनी इसे 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

इन SUVs से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Hyundai Bayon का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon जैसी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs से होगा। आधुनिक फीचर्स, टर्बो इंजन और प्रीमियम डिजाइन के दम पर Hyundai Bayon इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Sports Bike: यामाहा की 2 नई स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sports Bike: यामाहा इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल यामाहा R15 V4 और यामाहा MT-15 को एक बार फिर मोटोजीपी एडिशन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए इस स्पेशल एडिशन की वापसी की है। हालांकि इस बार भी मोटरसाइकिलों में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि इन्हें नए रेसिंग-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है।

इन बाइक्स में मिलेगा MotoGP Edition
यामाहा ने अपने 150cc पोर्टफोलियो की दो सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Yamaha R15 V4 और Yamaha MT-15 में MotoGP Edition पेश किया है। यह एडिशन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो रेसिंग लुक वाली बाइक पसंद करते हैं।

क्या है नया?
MotoGP Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका नया रेसिंग-प्रेरित डिजाइन है। दोनों मोटरसाइकिलों पर MotoGP थीम वाले एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इन्हें ट्रैक पर दौड़ने वाली रेसिंग बाइक्स जैसा आकर्षक लुक देते हैं। नए ग्राफिक्स के अलावा बाइक के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंजन और फीचर्स पहले जैसे
नई MotoGP Edition मोटरसाइकिलों में पहले वाला 155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो VVA (Variable Valve Actuation) तकनीक से लैस है। इंजन और फीचर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दोनों बाइक्स पहले की तरह शानदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ उपलब्ध रहेंगी।

FZ रेंज को भी मिले नए रंग
MotoGP Edition लॉन्च करने के साथ ही यामाहा ने अपनी FZ रेंज को भी नए कलर ऑप्शन दिए हैं। 2026 Yamaha FZ-S Fi Hybrid अब नए Ice Storm रंग में उपलब्ध होगी, जबकि मौजूदा Matte Black वेरिएंट को नए स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा FZ-S Fi को नया Metallic Black कलर ऑप्शन भी मिला है।

कीमत
Yamaha R15 V4 MotoGP Edition – 1.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Yamaha MT-15 MotoGP Edition – 1.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

नई MotoGP Edition के जरिए यामाहा ने एक बार फिर अपने रेसिंग डीएनए को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश की है। अगर आप स्पोर्टी लुक और MotoGP स्टाइल वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह एडिशन आपके लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

भारत के 5 सबसे सफल कप्तान...जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में की कप्तानी, जानें कौन है नंबर 1

5 captain Most matches for India in international cricket: भारतीय क्रिकेट इतिहास में एमएस धोनी, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा ने कप्तानी के नए आयाम स्थापित किए हैं. आंकड़ों के लिहाज से एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में भारत की कमान संभाली और आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीतीं. वहीं, रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड जीत प्रतिशत के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की. अज़हरुद्दीन की स्थिरता, गांगुली की निडरता, कोहली की आक्रामकता और रोहित के रणनीतिक कौशल ने मिलकर भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर सिरमौर बनाया है. Mon, 10 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Aban Funeral में शामिल हुए Mohammad Umar-Ali Ahmed |Atiq Ahmed Son Died In Car Accident | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T00:39:30+00:00

Weather Update Today: देश के इन राज्यों में Monsoon दिखाएगा अपना रौद्र रूप! Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T00:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers