Responsive Scrollable Menu

सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने ₹20,500 तक की कमाई:इसमें सालाना 8.2% ब्याज मिल रहा, समझें इससे इनकम का पूरा गणित

सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। इस स्कीम में एक मुश्त पैसा लगाकर आप अपने लिए रिटायमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस पर 8.2% सालाना ब्‍याज मिल रहा है। इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दिया जाता है। यानी 3 महीने में अधिकतम 61,500 रुपए तक का ब्‍याज आप हासिल कर सकते हैं, जो मंथली बेसिस पर 20,500 रुपए होगा। अधिकतम 30 लाख रुपए कर सकते हैं निवेश पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में सिर्फ 1000 रुपए में अकाउंट खोला जा सकता है। इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप इसमें 30 लाख रुपए तक निवेश करते हैं तो आपको 8.2% के हिसाब से सालाना 2,46,000 रुपए ब्याज मिलेगा। चूंकि इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है, तो अगर हम इसे 3-3 महीनों में बांटे तो ये 61,500 रुपए होगा। यानी हर 3 महीने में आपके अकाउंट में 61,500 रुपए आ जाएंगे। 5 साल का रहता है मैच्योरिटी पीरियड इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का रहता है। यानी इस स्कीम में आपको 5 साल के लिए निवेश करना होता। हालांकि आप 5 साल से पहले भी अकाउंट बंद कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आपको पेनल्टी देनी होती है। इसके अलावा आप 3-3 साल के लिए अकाउंट को जब तक चाहे आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहें तो आपके 30 लाख आपस ले सकते हैं। आपके अकाउंट में आ जाएगा ब्याज का पैसा ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है। जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को आपके अकाउंट में आ जाएगा। ब्याज की रकम उसी डाकघर में स्थित आपके बचत खाते में आ जाएगी। यदि खाताधारक ब्याज की रकम नहीं निकालता है, तो ऐसे ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज यानी कम्पाउंड इंटरेस्ट नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स छूट का मिलता है लाभ इस योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं। हर तीन महीने में ब्याज नहीं निकालते हैं तो 30 लाख के मिलेंगे 42 लाख अगर आप इस योजना में आप 30 लाख रुपए निवेश करते हैं और हर 3 महीने में ब्याज नहीं निकालते हैं तो 5 साल बाद ये 42 लाख रुपए हो जाएंगे। यहां देखें कितना पैसा निवेश करने पर 5 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा... कोई भी वरिष्ठ नागरिक खोल सकता है अकाउंट 60 साल या उससे अधिक उम्र के बाद अकाउंट पोस्ट ऑफिस जाकर खुलवाया जा सकता है। हालांकि VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इसके अलावा डिफेंस (रक्षा विभाग) से रिटायर्ड हुए हो वो 50 साल से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के लोग भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं। हालांकि इस स्थिति में रिटायर होने के 1 महीने के भीतर निवेश करना होता है। डिस्क्लेमर: यह स्टोरी केवल जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

Continue reading on the app

8th Pay Commission Updates: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, किस फॉर्मूले से बढ़ेगी सलैरी? जानें मिनिमम बेसिक पे

8th Pay Commission Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इस समय 8वें वित्त आयोग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सैलरी बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा यह इस समय एक बड़ा सवाल है।  

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर के मैनेजर से BCCI ने मांगा जवाब, मैच के बीच चला रहे थे फोन, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को लेकर एक विवाद खड़ा हो चुका है। दरअसल, मैच के बीच डगआउट में बैठकर फोन चलाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है और अब इस पर बीसीसीआई ने भी उनके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नए अपडेट के मुताबिक बोर्ड ने 48 घंटे में फ्रेंचाइजी के मैनेजर से जवाब मांगा है। 

क्रिकबज के मुताबिक बीसीसीआई ने गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के फोन चलाने के मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड की एंटी करप्शन सेक्योरिटी यूनिट ने अगले 48 घंटे में भिंडर से जवाब मांगा है। 

हालांकि, इस बीच एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, ये पूरा मामला रोमी भिंडर के मेडिकल कारणों से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार भिंडर के दोनों फेफड़े सिकुड़ चुके हैं। इसी कारण उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख की जरूरत रहती है। इसके चलते वह नागपुर के हॉस्पिटल में एडमिट भी रह चुके हैं। 

वहीं ये भी पता चला है कि उनका इस कारण इधर 10 किलो वजन भी घटा है और वह ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर सकते, सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते। उन्हें नियमों की जानकारी है और इसको जानते हुए उन्होंने सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए फोन का इस्तेमाल किया। 

 क्या कहता है नियम?
आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल के तहत टीम मैनेजर को ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। जबकि मैच के बीच सिर्फ टीम के एनालिस्ट ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर सकते हैं। यानी डगआउट में किसी भी अन्य टीम ऑफिशियल को मैच के बीच फोन चलाने या लैपटॉप इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है। 
Mon, 13 Apr 2026 16:57:51 +0530

  Videos
See all

Bihar New Cabinet Expansion: बिहार के नए मंत्रिमंडल में कितने मुस्लिम कितनी महिलाएं? | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:15:00+00:00

#shorts: अलविदा सुरों की रानी आशा भोसले | #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #antimsanskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:16:21+00:00

#shorts: सुरों की मल्लिका आशा भोसले कोआखरी विदाई #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:09:37+00:00

#shorts: नम आंखों से आशा भोसले को दी गईअंतिम विदाई #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers